ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: लोकसभा चुनाव के  सामान्य प्रेक्षक हिमांशु कुमार राय ने स्ट्रांग रूम ,कंट्रोल रूम एंव मतदान बूथों का किया निरीक्षण,सहायक रिटर्निंग ऑफिसर से ली जानकारी कमियों को दुर करने के दिये निर्देश  

Admin

Thu, May 2, 2024


सरदारपुर ।  लोकसभा निर्वाचन मे सरदारपुर विधानसभा का गुरुवार को सामान्य प्रेक्षक हिमांशु कुमार राय ने निरीक्षण कर चुनाव संबधी तैयारयो को देखा एंव सहायक रिटर्निग आफीसर मेघा पंवार से निर्वाचन संबधी जानकारी ली। लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र धार महू के सामान्य प्रेक्षक हिमांशु कुमार राय ने प्रशिक्षण स्थल (माडल हायर सेकेंडरी स्कूल सरदारपुर) ,राजगढ़ क्षेत्र में आने वाले बूथों , स्ट्रांग रूम एवं कंट्रोल रूम  का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जावेगी । सभी कर्मचारियों को ईवीएम मशीन का हैंड्स आन करके देखने को कहा। और अगर कोई समस्या आती है तो मास्टर ट्रेनर से उसका निराकरण समझ कर   किया जाएं। इसके साथ ही प्रेक्षक श्री राय ने राजेंद्र सूरी महाविद्यालय में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण एवं सामग्री वितरण स्थल का मुआयना करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र 25 धार महू के व्यय एवं लेखा प्रेक्षक मोहम्मद शमशाद आलम ने व्यय - शाखा एवं कंट्रोल रूम विधानसभा सरदारपुर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । प्रशिक्षण के प्रारंभ में डा शीला मुजाल्दा ,डॉ नितिन जोशी ने स्वास्थ्य संबंधी टिप्स एवं सीपीआई की प्रक्रिया समझाइ। इस मौके पर सहायक रिटर्निग आफिसर मेघा पवार , तहसीलदार मुकेश बामनिया ,प्रशिक्षण प्रभारी एवं नायव तहसीलदार पंकज यादव, मास्टर ट्रेनर नोडल अधिकारी जे पी मांधानिया, स्वीप प्लान सहायक नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित, अनिल खपेड़ राजेश सोलंकी, हेमंत राठौर, दिनेश चौहान,डा अथर्व शर्मा, प्रीतम शर्मा आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें