ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

महाप्रबंधक का दौरा : बैंक ऑफ इंडिया धार आंचलिक कार्यालय में महाप्रबंधक का दौरा, बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा, ग्राहकों से किया संवाद

Bakhtavar Express

Sat, Jul 19, 2025

धार ।आंचलिक कार्यालय में महाप्रबंधक विनायक शुक्ला का प्रधान कार्यालय से आगमन हुआ। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक रबीन्द्र नाथ सरकार, उप-आंचलिक प्रबन्धक अरुण कुमार जैन और देवानंद गुप्ता द्वारा उनका सम्मान स्वागत किया गया।

महाप्रबंधक ने कार्यालय पहुंचने के उपरांत एसएमसी और आरबीसी विभाग के प्रमुखों एवं उनकी टीम के साथ बैठक की तथा आंचलिक कार्यालय की वर्तमान स्थिति, प्रगति और चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की।

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने आर-सेटी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्राहकों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान की दिशा में पहल की।

ग्राहकों से संवाद के दौरान महाप्रबंधक ने बैंक ऑफ इंडिया के 119 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए, ग्राहकों और आम जनता के प्रति विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि बैंक किस प्रकार से भारत की आर्थिक उन्नति और सामाजिक समावेशन में निरंतर अपना योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा ग्राहकों को विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत लोन वितरित किए गए, जिनमें महिला समूह की सखियाँ, कृषक वाहन ऋण एवं निजी वाहन ऋण प्रमुख रहे।

इसके पश्चात आर सेटी धार में चल रहे महिला सिलाई एवं कंप्यूटर टैली कोर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें छात्र एवं छात्राओं से सुझाव प्राप्त कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया

कार्यक्रम के समापन पर उप-आंचलिक प्रबंधक अरुण कुमार जैन ने महाप्रबंधक का आभार व्यक्त करते हुएहै कहा कि उनका यह दौरा निश्चित रूप से धार अंचल की बैंकिंग गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक संजय सोनी, आंचलिक कार्यालय साख विभाग प्रमुख नंदकिशोर पाटीदार, विपणन विभाग से राघवेन्द्र राव, कुंदन कुमार, धीरज कुमार एवं आर सेटी स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें