ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

ज्योति कलश यात्रा : सरदारपुर में गायत्री परिवार की विशाल ज्योति कलश यात्रा निकाली गई, नगर धर्ममय हुआ

Bakhtavar Express

Thu, Sep 11, 2025

सरदारपुर। गुरुवार को नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के आव्हान पर धार जिले में 2026 में आयोजित होने वाले माताजी भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में विशाल ज्योति कलश यात्रा गुरुवार को गायत्री परिवार जनों द्वारा निकाली गई। पहले यात्रा नगर के पुराने नेशनल हाइवे मार्ग पर नगर आगमन हुआ। सरदारपुर क्षेत्र के गायत्री परिवार और माता भक्तो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां से ज्योति कलश यात्रा श्रीराम मंदिर मारू समाज से सुबह 9 बजे शुरू की गई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गईं, इस दौरान नगर में जगह जगह माता भक्तो द्वारा स्वागत किया गया। सडक मार्ग स्वागत में फूलों से पट गई। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी अध्यक्ष बीजे उपाध्याय ने बताया कि यात्रा में श्रीकृष्ण बालक के नन्हे-मुन्ने बच्चे और गायत्री माता भक्तजन शामिल होकर युग सुधरेगा, हम सुधरेंगे, गायत्री माता के जयकारे से नगर गुंजायमान हो चला था। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कोर्ट मार्ग माही किनारे स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर पहुंची। यहां गायत्री परिवार जनों द्वारा 5 कुंडीय मां गायत्री यज्ञ हवन का आयोजन इन्दौर झोंन प्रभारी श्रीकृष्ण शर्मा, धार जिले के समन्वयक हीरालाल पाटीदार के सानिध्य मौजूदगी में किया गया। यज्ञ हवन आहुतियां में देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में सरदारपुर तहसील सहित जिले से गायत्री परिवार जन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जन और माता भक्तजन शामिल हुए, बड़ी संख्या में माता भक्तजन की मौजूदगी में मातारानी और युग पुरूष आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा की महाआरती उतारकर भक्तो को प्रसादी बाटी गई। ज्योति कलश यात्रा सरदारपुर से लेंडगांव पहुँचने पर भव्य स्वागत किया, रात में दीपयज्ञ के साथ गायत्री माता की आरती उतारी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें