ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

गोष्ठी : गायत्री शक्तिपीठ  पर गायत्री परिजनों की गोष्ठी  का आयोजन हुआ

Bakhtavar Express

Mon, Sep 1, 2025


सरदारपुर। गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर पर सरदारपुर तहसील के गायत्री परिवार के परिजनों की गोष्ठी  का आयोजन संपन्न हुआ । इस गोष्ठी मे लिए गए निर्णय अनुसार वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी एवं अखंड दीपज्योति शताब्दी समारोह वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से संबंधित  व ज्योति कलश यात्रा जो धार जिले में दिनांक 11 सितंबर 2025 को सर्वप्रथम नगर सरदारपुर में प्रवेश करेगी जहां ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत वंदन किया जावेगा, ज्योति कलश यात्रा सरदारपुर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर पहुंचेगी जहां पर पंच कुंडीय मां गायत्री हवन का आयोजन रखा गया है। गोष्ठी को गायत्री परिवार के धार जिला समन्वयक हीरालाल  पाटीदार, धार जिला सह समन्वयक एवं युवा प्रकोष्ठ समन्वयक सुनील ठाकुर, धार जिला संरक्षक मोहनलाल  पाटीदार, सहदेव  पाटीदार सक्रिय  परिजन एवं सलाहकार, कैलाश  पाटीदार सक्रिय कार्यकर्ता ने संबोधित किया सर्वप्रथम वेद माता गायत्री जी, परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी की पूजन अर्चन के पश्चात पधारे सभी अतिथियों का स्वागत गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी भारद्वाज उपाध्याय ने किया । कार्यक्रम में सरदारपुर तहसील के गायत्री परिवार के कई परिजन शामिल हुए , गोष्ठी का समापन शांति पाठ से हुआ होकर गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक जीवनलाल  पाटीदार ने बाहर से पधारे अतिथियों का व सरदारपुर तहसील के पधारे उपस्थित परिजनों का आभार व्यक्त किया ,कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के परि जन प्रवीण शर्मा अभिभाषक द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें