ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: गणगौर पर्व का उत्साह के साथ मनाया

Admin

Mon, Apr 15, 2024


अमझेरा। पास के गांव राजपुरा मे गणगौर पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पुरी तहसील मे राजपुरा का गणगौर पर्व विशेष उत्साह के साथ सीरवी समाज के द्वारा मनाया जाता है । ग्राम के आई माता मंदिर चौक पर प्रतिदिन रात्रि 9 बजे के बाद से गणगौर माता, ईश्वर जी के रथ लेकर परिवार जन चौक मे पहुंचकर सिर पर गणगौर को उठाकर पारम्परिक ढोल एवं थाली पर आकर्षक नृत्य करते है । बारी बारी से महिला पुरुष सिर पर गणगौर धारण कर उत्साह से नृत्य करते है साथ हि युवाओं के द्वारा डांडिया भी किया जाता है । नृत्य के बिच मे हि छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न रूप बनाकर फेंसी ड्रेस मे लोगो का मनोरंजन किया जाता है । पर्व को देखने ले लिए बड़ी संख्या मे अमझेरा साहित आसपास के गावों से लोग देखने पहुंचते है । समापन के अवसर पर महिलाओ द्वारा एक जैसी साडी पहनकर नृत्य किया जो आकर्षण का केंद्र रहा। रविवार शाम को गणगौर रथ का चल समारोह निकाल गया जो नगर भ्रमण कर तालाब पर पहुंचा जहा जवारों का विसर्जन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें