ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

गणेश उत्सव : उत्साह से मनाया जा रहा है गणेशोत्सव, देशप्रेमी मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा भव्य आयोजन

Bakhtavar Express

Sun, Aug 31, 2025

सरदारपुर। सनातन धर्म में प्रथम पुजने वाले गजानन जी का गणेशोत्सव का दौर चल रहा है। गणेशोत्सव के चलते नगर के बस स्टैंड कालोनी बस्तियां, चोपाटियां पर श्रद्धालुओं द्वारा 10 दिवसीय गणेशोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन कर्ताओं द्वारा सुबह-शाम आरती, प्रसादी और विभिन्न धार्मिक आयोजन का दौर चल रहा है। बस स्टैंड पर देशप्रेमी मित्र मंडल द्वारा विगत 4 वर्षो से बड़ा आयोजन करते आ रहे हैं। इसमें युवा भक्तो की फोज है। यहां पर 11 फिट की गणेश प्रतिमा घटस्थापना की गई है, पंडाल में आकर्षक विधूत सजावट दी गई है, जो दिन ढलते ही भक्तजनो को लुभाती है ।रोजाना रात 8,30 बजे महाआरती पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में नगर के यजमानो द्वारा गजाननजी की आरती उतारी जा रही है। शनिवार को नगर के यजमान डाक्टर एम एल जैन परिवार द्वारा लाभ दर्शन लिए गए। आयोजन कर्ताओं द्वारा यजमानो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जा रहा है। इस मौके पर बडी संख्या में भक्तजन आरती में शामिल होकर गजाननजी की जय जयकार कर रहे हैं। देशप्रेमी मित्र मंडल द्वारा डोल ग्यारस पर शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें