ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया,97 नेत्र मरीजों की जांच में 36 को मोतियाबिंद निकला इन्दौर भेजा गया

Admin

Wed, Dec 6, 2023



सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र सरदारपुर पर जिला अंधत्व निवारण समिति, टी चोइथराम नेत्रालय इंदौर एवं प्रेस क्लब राजगढ़ के सयुक्त तत्वाधान में नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमे 97 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पाराशर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा किया गया। शिविर में 36 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया। जिन्हे निः शुल्क लेंस प्रत्यारोपण के लिए टी चोइथराम नेत्रालय इंदौर बस द्वारा भिजवाया गया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि सभी मरीजों का रहना, खाना, दवाई चश्मे एवं मरीजों का कंबल निः शुल्क दिए जाएंगे। शिविर का आयोजन डा सौरभ बोरासी धार, डा.शीला मुजाल्दा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सरदारपुर के मार्गदर्शन में किया। शिविर का शुभारंभ डा. एम एल जैन ने किया। डा. नितिन जोशी आशा सहयोगी आशा कार्यकर्ता का सहयोग रहा। क्लब के लक्ष्मण तिवारी, गोपाल गर्ग, सरदार पाटीदार अक्षय भंडारी, आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें