सरदारपुर से बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए भक्तजन पदयात्री, स्वागत किया : पदयात्रा में पूर्व नपं अध्यक्ष ग्रेवाल भी शामिल, बागेश्वर धाम पहुंचकर कथावाचक शास्त्री को भागवत भेंट करेंगे
Bakhtavar Express
Tue, Jul 22, 2025
सरदारपुर। सनातन धर्म का जूनून भक्तो में सिर चढ़कर बोलता दिखता है। मंगलवार को नगर के गोपाल गेंदर, नपं के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, नपं वाटरमेन जल प्रभारी अम्बाराम डिंन्डोर भक्तजन सरदारपुर से बागेश्वर धाम, अयोध्या, चित्रकूट पदयात्रा के लिए सुबह 10 बजे रवाना हुए। रवाना होने के पहले भक्तजनों ने श्रीदादा दयालु खेड़ापति हनुमानजी और श्रीराम मन्दिर पहुंचकर भगवान श्रीराम का आशिर्वाद लिया। तत्पश्चात हरिओम मंडल और सुन्दरकांड मंडल के शैतानसिंह चौहान, सुदीप तिवारी, घनश्याम कमेडिया, दुर्गाशंकर जोशी, निलेश कमेडिया संतोष पंवार, लक्ष्मण तिवारी श्रीकांत उपाध्याय, राकेश शर्मा, आदि द्वारा स्वागत कर पदयात्रा हेतु शुभ कामना दी गई।

पदयात्रा की शुरूआत नगर के श्रीराम चौराहा से ढोल धमाके से नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रस्थान किया। यात्रा चल समारोह के दौरान बलदेव हनुमान मन्दिर के महंत मंगलदास, झीणेश्वर महादेव धाम के महन्त भरतदास शामिल होकर आशिर्वाद दिया। पदयात्री भक्तजन आगे सिर पर भागवतजी और हाथ में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे, इस दौरान बडी संख्या में महिलाए शामिल होकर मंगल गीत तो बच्चे जय श्रीराम और बागेश्वर धाम के जयकारे रास्तेभर लगाते चल रहे थे। इधर पदयात्री भक्तो ने बताया कि बागेश्वर धाम पहुंचकर कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भागवतजी भेंट की जाएगी। साथ ही शास्त्रीजी से चर्चाकर सरदारपुर पधारने का निमंत्रण देकर आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन