ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: वन परिक्षेत्र सरदारपुर पर जैव विविधता दिवस मनाया,खरमोर अभ्यारण के सुरक्षा श्रमिकों को सामग्री का किया वितरण , वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की दिलाई शपथ

Admin

Fri, May 23, 2025
सरदारपुर। वन परिक्षेत्र कार्यालय सरदारपुर पर गुरुवार को वन विभाग के द्वारा जैव विविधता दिवस मनाया जाकर खरमोर अभ्यारण्य के सुरक्षा श्रमिकों को सामग्री का वितरण किया गया। वन मंडलाधिकारी धार  अशोक कुमार सोलंकी ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं पौधों के रोपण के साथ-साथ उसकी सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया साथ ही वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। उप वनमंडलाधिकारी संतोष कुमार रंसोरे द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु संवहनीय (सस्टेनेबल) विकास की महत्ता बताई गई। जैव विविधता की सुरक्षा मानव सभ्यता के अस्तित्व के लिए आवश्यक है। वन्यजीवों की सुरक्षा हेतू वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी ।   रेंजर सरदारपुर शैलेंद्र सोलंकी द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य जैव विविधता के संरक्षण के लिए अति आवश्यक है। वन परिक्षेत्र सरदारपुर अंतर्गत खरमोर अभ्यारण्य में पाई जाने वाली जैव विविधता का भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी एवं उप वनमंडलाधिकारी द्वारा खरमोर अभ्यारण्य में ईको विकास समिति पानपुरा के माध्यम से सुरक्षा का उल्लेखनीय कार्य करने वाले सुरक्षा श्रमिकों को मूलभूत सामग्री  कपड़े, जूते, मोजे, बेल्ट, डोरी, टोपी, डंडा, रेनकोट, विंटर कोट, कम्बल, क्राकरी आयटम, टार्च, पानी की बॉटल आदि का वितरण किया गया एवं अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया।  आभार  जोगड़सिंह जमरा एवं मनीषपाल राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें