ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

वन महोत्सव के दौरान 3 हजार पौधों का रोपण करेगा वन विभाग : गुरु पूर्णिमा पर वन महोत्सव मे कौशल कालेज मे वन विभाग ने पौधारोपण किया,विद्यार्थियों को दी पौधारोपण की जानकारी

Bakhtavar Express

Thu, Jul 10, 2025


सरदारपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरदारपुर स्थित कौशल कालेज में पर्यावरण वानिकी योजना अंतर्गत 1000 पौधों का रोपण कार्य प्रारंभ किया गया। वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी व उप वनमंडलाधिकारी  संतोष कुमार रनशोरे के मार्गदर्शन में हो रहे इस पौधरोपण कार्यक्रम में कौशल कालेज का स्टाफ एवं 220 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही। रेंजर डा. शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी गुरुजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

रेंजर श्री सोलंकी ने बताया की सरदारपुर में कौशल कॉलेज के साथ-साथ शासकीय मॉडल स्कुल एवं श्री राजेन्द्रसूरि महाविद्यालय में कुल 3000 पौधों का रोपण कार्य किया जाना है। पौधा रोपण की तकनीक के बारे में बताकर सभी छात्राओं, कालेज स्टाफ, विभागीय अमले ने केम्पस में संयुक्त रूप से पौधा रोपण किया। रेंजर द्वारा मध्य प्रदेश में वनो एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा हेतू किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी एवं शासन के महत्वपूर्ण अभियान एक पेड मां के नाम एवं वन महोत्सव सप्ताह के बारे में अवगत कराया। पौधा रोपण के साथ-साथ पौधे की सुरक्षा करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल विरेंद्र राठौड़, अनिल कटारे वनपाल, अमन सिह टेगोर वनपाल, सुरेश निनामा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार जोगड़सिंह जमरा उपवनक्षेत्रपाल द्वारा किया गया।



विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें