ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: 5 माह मे दूसरी बार सीएम मोहन यादव पहुंचेंगे अमझेरा,अमका झमका माता मंदिर पर पूजन करेंगे,पुलिस थाने के पिछे होगा मुख्य कार्यक्रम

Admin

Wed, Aug 21, 2024


अभिजीत पंडित
अमझेरा। जहा जहा कृष्ण पहुँचे हे उन स्थानों को तीर्थ के रूप मे विकसित करने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा मूर्त रूप लेते नजर आ रही है महज 5 माह मे दूसरी बार अमझेरा के अति प्राचीन श्री कृष्ण रुखमणि हरण स्थल अमका झमका तीर्थ पहुंचकर विभिन्न सौगाते देंगे। सी एम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिह सहित अन्य अधिकारी दोपहर बाद अमझेरा पहुँचे।

कलेक्टर ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जी 25 अगस्त रविवार को अमका झमका मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे जिसके बाद पुलिस थाने के पीछे मैदान मे मुख्य कार्यक्रम जन्माष्टमी के अवसर पर संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित किया जा रहा हे जिसमे भगवान श्री कृष्ण पर आधारित भजन एवं रास लीला का आयोजन होगा। अधिकारियो ने सभा स्थल, हेलीपेड एवं मंदिर परिसर का निरीषण किया। इस दौरान एस डी एम मेघा पंवार, एस डी ओ पी आशुतोष पटेल, नायब तहसीलदार पंकज यादव, टी आई रविंद्र कुमार बारिया, पूर्व विधायक वेल सिह भूरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, प्रकाश राठौड़, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें