ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: आदिवासी अंचल बरमखेडी मे पहली बार संत श्री कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से 7 मई को होगा एक दिवसीय श्रीमद भागवत सत्संग,आयोजन की तैयारी मे जुटे भक्तगण

Admin

Sun, May 4, 2025
बरमंडल। मालव माटी मे मॉ सरस्वती के वरद पुत्र पंडित कमल किशोर जी नागर का सरदारपुर तहसील के आदिवासी अंचल से विशेष लगाव रहा है। संत श्री के क्षेत्र मे आगमन की खबर लगते ही पलभर मे उनके हजारों अनुयायी उनकी वाणी सुनने के लिये एकत्रित हो जाते है। आदिवासी अंचल देदला और बरमखेडी सरदारपुर तहसील के ऐसे दो गांव है जहा पर संत श्री के असंख्यक भक्त है। बरमखेडी मे श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर 7 मई  मई को संत श्री के मुखारविंद से एक दिवसीय भागवत सत्संग का आयोजन होगा। वर्ष 2021 मे गांव मे श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संत श्री के सुपुत्र पंडित प्रभु जी नागर के एक दिवसीय श्रीमद भागवत सत्संग का आयोजन हुआ था । यह सिलसिला हर साल श्री राम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर जारी है। इस वर्ष संत श्री से अनुयायियों ने एक दिवसीय सत्संग करने का अनुरोध किया था जिसे संत श्री ने स्वीकार कर अपनी सहमति दी। संत श्री कमल किशोर जी नागर के बरमखेडी मे एक दिवसीय सत्संग की खबर लगते है भक्तो मे उत्साह देखा जा रहा हेें गांव मे सत्संग के लिये कथा स्थल की तैयारियों को लेकर भक्तगण जुट गये है। बरमखेडी के ग्रामीणो ने क्षेत्र भर के श्रद्धालुओं से  अपील की है की वै एक दिवसीय श्रीमद भागवत सत्संग मे भाग लेकर कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लेवे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें