ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: संत महात्माओं के सानिध्य मे श्री राम मारुति महायज्ञ के लिए ध्वजारोहन सम्पन्न

Admin

Thu, Dec 14, 2023

अमझेरा। नगर के श्री राम चौक स्थित नवनिर्मित कनक भवन स्थित श्री राम मंदिर मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त आयोजित यज्ञ के लिए ध्वजारोहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंदिर के पुजारी कृष्णा शर्मा द्वारा  विधिवत पूजन की गई। जिसके बाद यज्ञ शाला स्थल से ध्वज हाथ मे लेकर चल समारोह निकाला गया जो श्री राम चौक, बस स्टेण्ड होकर पुनः यज्ञ शाला स्थल पहुंचा।

जहा मांडव महंत महामंडलेश्वर डॉ नर्सिहदास जी महाराज, विश्व मंगल धाम तारखेड़ी के गुरूजी ऋषिराज जी महाराज, बरखेड़ा आश्रम के प्रेमदास जी महाराज नीतू बाबा, खलघाट आश्रम के मदन मोहन शरण जी महाराज, केशरपुरा निपानिया के वासुदेव जी महाराज आदि संतो के सानिध्य मे ध्वजा की स्थापना की गई। बड़ी संख्या मे नगरजन भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें