ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: विधानसभा चुनाव मे पीली साडी मे ग्लैमरस लुक बिखरने वाली महिला अधिकारी रीता गोयल ने इस बार लाल साडी मे बटोरी सुर्खियां, चुनाव ड्यूटी मे इस बार कम्युनिकेशन सेक्टर अधिकारी का निभा रही दायित्व

Admin

Sun, May 12, 2024

अमझेरा । चुनाव हो और ग्लैमरस लुक बिखरने वाली यूपी एंव एमपी की महिला अधिकारी की चर्चा न हो तो फिर क्या बात है। 2019 के लोकसभा चुनाव मे युपी की पोलिंग ऑफिसर रीना द्विवेदी की पीली साड़ी में काली चश्मा पहन कर हाथो मे ईव्हीएम मशीन ले जाती  हुई तस्वीर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। यह तो युपी वाली अफसर थी वही एमपी की भी दो शिक्षिकाएं  बहनो ने भी दिसंबर 2023 में संपन्न हुये विधानसभा चुनाव मे लाल एवं पिली साडी मे एक अलग ही छाप छोड़ी थी।।

जीराबाद मे पदस्थ शिक्षिका रीता गोयल की जहां पीली साडी पहनकर चुनावी  ड्यूटी पर जाते  हुये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई थी वही उनकी बहन खरगोन की विराज नीमा की लाल साडी मे पोलिग मशीन के साथ तस्वीरों ने सुर्खियां बटोरी थी। अब लोकसभा चुनाव मे फिर ये तीनो महिला अधिकारी सभी के जेहन मे आ गई है। वैसे विराज नीमा का ड्यूटी तो इस बार चुनाव मे नहीं लगी लेकिन उनकी बहन रीता गोयल की चुनाव में ड्यूटी लगी है।

रविवार को मतदान सामग्री वितरण के दौरान रीता गोयल ईव्हीएम मशीन को लेकर लाल साडी मे साथी कर्मचारियों के साथ सोशल मीडिया पर छाई रही। इस बार रीता गोयल गंधवानी मे कम्युनिकेशन सेक्टर अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। वैसे ये तीनो महिला अधिकारी फेसबुक,इंस्टाग्राम  जैसे सोशल प्लेटफार्म पर हमेशा एक्टीव रहती है। 

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें