: स्वस्थ मृदा और समृद्ध किसान के अंतर्गत परियोजना शुभारंभ के अवसर पर कृषक संवाद का आयोजन
Admin
Sat, Jan 27, 2024

राजोद।। सोलीडरीडॉट संस्थान और बी.एस.एफ. कंपनी के संयुक्त सहयोग के साथ शुक्रवार को रानीखेडी स्थित उपमंडी प्रांगण में कृषक संवाद का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत सोलीडरीडॉड संस्थान के महाप्रबंधक सुरेश मोटवानी, बी.एस.एफ.के साकेत सर, जर्मनी से आए फ्लिप ,सोलीडरीडॉट संस्थान के तकनीकी सलाहकार हसन , राज्य समन्वयक श्रीमती पूर्वा दीक्षित, हॉर्टिकल्चर विभाग से एसके मुजाल्दा,कृषि विभाग के एसएडीओ आर.बर्मन , बीएसएफ कंपनी के टेरेटरी मैनेजर राजकुमार, सोलीडरीडॉड संस्था से गजानंद , वीरेंद्र सिंह राणावत, राधेश्याम डामर, जीवन चौधरी, ईश्वर डिंडोर, शांतिलाल डामोर, पवन चौहान, मीडिया कर्मी राजोद आसपास क्षेत्र व सरदारपुर विकासखंड के विभिन्न लक्षित ग्रामों से नेतृत्व करता किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन भी किया गया, शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर अतिथियों का स्वागत किया। परियोजना के शुभारंभ अवसर पर सभी किसानों को संवाद के माध्यम से जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप से सीमांत और लघु किसानों की आय के संवर्धन हेतु विभिन्न प्रकार के तकनीकी सहयोग, उत्तम गुणवत्ता वाले बीज, उत्तम गुणवत्ता वाले पौधे, और सही मार्केट चैन के साथ तकनीकी प्रशिक्षण और सब्जियों की खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी के विषय में चर्चा की गई, और साथ ही बताया गया कि परियोजना शीघ्र ही प्रारंभ हो रही है किसका उद्देश्य स्पष्ट है, सभी सीमांत और लघु किसानों की आय का संवर्धन पूरे तकनीकी ज्ञान की जानकारी के साथ किया जाएगा!
कार्यक्रम का संचालन संस्थान से वीरेंद्र सिंह राणावत के द्वारा किया गया, लीड किसानों के द्वारा परियोजना से उन्हें क्या अपेक्षा है और वर्तमान में सब्जियों की खेती में कोन सी समस्याएं है जिनका सामना किसानों को करना पड़ रहा है, यह अनुभव भी शेयर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन