ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: मीडिया प्रशासन की आंख और कान मतदान में आपकी भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है,लोकसभा निर्वाचन को लेकर एसडीएम मेघा पंवार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व मीडिया कर्मियों की ली बैठक,निर्वाचन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु होगा आयोजन

Admin

Wed, Apr 3, 2024

सरदारपुर। लोकसभा निर्वाचन को लेकर एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मेघा पँवार द्वारा मीडिया कर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक ली गई। बैठक में एसडीएम पँवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो चुके है। आयोग के दिशा निर्देश अनुसार आचार संहिता के पालन के लिए प्रशासनिक टीम सक्रियता के साथ जुटी हुई है तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप प्लान के तहत विभिन्न गतिविधियां की जा रही है।

एसडीएम मेघा पँवार ने बताया कि चुनाव हेतु प्रशिक्षण का दौर जारी है। निर्वाचन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शुक्रवार को 10 बजे राजगढ़ में प्रशासनिक टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर एक आयोजन किया जाएगा। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए है। एसडीएम ने यह भी बताया कि दत्तीगांव टोल बूथ पर एसएसटी टीम सक्रिय कर दी गई।


वही बैठक में मास्टर ट्रेनर जेपी मांधनिया ने आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि मीडिया प्रशासन की आंख और कान है। आप समय-समय पर हमें जानकारियों से अवगत करवाते रहे। मतदान में आपकी भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मीडिया वह इकाई है, जहां तक शासन प्रशासन नहीं पहुंच पाता। वहां तक मीडिया पहुंचता है। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि वर्तमान में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य जारी है। 85 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे मतदाता जो मतदान केंद्र पर आने से असमर्थ है उनकी सूची एकत्रित कर उनसे घर जाकर मतदान करवाया जाएगा।
बैठक में तहसीलदार मुकेश बामनिया, मास्टर ट्रेनर नारायण काग, विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुनील ओस्तवाल, स्वीप सहायक नोडल अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित, अनिल खपेड़ सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व मीडियाकर्मी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें