: कालीकराई बांध की जल उपभोक्ता संथा की कार्यपालन यंत्री ने ली बैठक,आउट ऑफ कमांड क्षेत्र के किसानों के खिलाफ इस बार विभाग करेगा कठोर कार्यवाही ,टेल से आरंभ होगी सिंचाई कमांड क्षैत्र के किसानों को निर्बाध रूप से मिले पानी इसके लिये विभागीय अमला करेगा गश्त
Admin
Thu, May 15, 2025
आरिफ शेख
सरदारपुर । माही परियोजना के उपबांध कालीकराई से सिंचाई सुविधा का लाभ ले रहे किसानो को हर वर्ष परेशानियों का सामना करना पडता है। आउट आफ कमांड क्षेत्र के किसान चोरी छिपे सिंचाई करते है जिसके चलते कमांड क्षै़त्र के किसानों को सिंचाई मे परेशानी होती है । लेकिन इस बार विभाग सख्त रवैया अपना रहा है। जिससे कमांड क्षैत्र के किसानो को पुर्ण रूपेण सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
रबी सीजन मे किसान को पुरे सीजन मे निर्बाध रूप से सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके इसके लिये गुरुवार को जल संसाधन विभाग माही परियोजना के उपसंभाग क्रमांक 4 लाबरिया पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री विपीन पाटीदार की उपस्थिती मे जल उपभोक्ता संथा साजोद,सलवा,सेमलखेडा और कचनारिया की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे बडी संख्या मे उपस्थित किसानों से कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने कहा की रबी सीजन के दौरान किसानो को निर्बाध रूप से सिंचाई सुविधा का लाभ मिले इसके लिये विभाग इस बार कठोर कदम उठा रहा है। श्री पाटीदार ने कहा की सिंचाई सुविधा इस बार टेल से आरंभ होगी इसका कड़ाई से पालन करने के लिये विभागीय अमला सतत मॉनिटरिंग करेगा। यदि बीच मे किसने सिंचाई सुविधा बाधित की या फिर चोरी कर सिंचाई की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज कराया जायेगा।
श्री पाटीदार ने कहा की हर बार कमांड क्षैत्र के किसानों की शिकायत रहती है की उन्हे सिंचाई मे परेशानी आती है आउट आफ कमांड क्षैत्र के किसान अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से चोरी छिपे सिंचाई करते है। इसलिये विभाग आने वाले कुछ दिनो मे मुनादी करवाकर ऐसे किसान जो आउट आफ कमांड क्षैत्र के है तथा बिना विभागीय परमिशन के सिंचाई कर रहे है उनकी पाईप लाईन निकालने के लिये आग्रह करेगा। फिर भी यदि कोई किसान अपनी पाईप लाईन नही निकालता है तो विभाग जुन माह के प्रथम सप्ताह मे कमांड क्षैत्र के किसानो के साथ अभियान चलाकर सख्ती से इस पर अमल करवायेगा।
श्री पाटीदार ने किसानो से कहा की बिना विभागीय परमिशन के यदि कोई किसान सिंचाई सुविधा का लाभ लेता है तो चोरी होगा ओर उसके खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही करेगा। बैठक में माही परियोजना के एसडीओ उपयंत्री सहित बड़ी संख्या मे किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन