ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: 4 दिन बाद बोर्ड परिक्षाये, पिछले वर्ष की गलतियो से लिया सबक, कलेक्टर प्रतिनिधीयो के समक्ष खोले जायेगे प्रश्न पत्र, तीसरी आंख भी रखेगी नजर, बरमंडल केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे

Admin

Fri, Feb 2, 2024

बरमंडल। 4 दिन बाद बोर्ड परिक्षाये आरंभ हो जायेगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुये बोर्ड परिक्षाये इस बार अपने तय समय से करीब एक माह पूर्व ही आरंभ हो रही है। 10 वी बोर्ड परिक्षाये जहा 6 फरवरी से तो 12 वी की परिक्षाये 7 फरवरी से आरंभ होगी।

इस बार बोर्ड परिक्षाओं के पहले आयोजीत होने वाली प्री बोर्ड परिक्षायें भी नहीं हो पाई। इसके बजाये उन्हें टेस्ट पेपर दिये गये थे जो स्कुलो में हल करवाये गये। ऐसे में विद्यार्थीयो के सामने एक बड़ी चुनौती है। वही पिछली बार जिले के नालछा क्षेत्र में जिस तरह बोर्ड परिभाओ के दौरान कक्षा 10 वी का अंग्रेजी का पेपर इंटरनेट मीडिया पर हुबहु प्रसारित होने की घटना  के बाद परिक्षा की गोपनीयता को लेकर काफी सख्ती बरती जायेगी।

सूत्रों की माने तो इस बार कर्मचारीयो के मोबाईल फोन भी प्रतिबंध रहेगा।  कलेक्टर द्वारा नियुक्त कलेक्टर प्रतिनिधीयो के समक्ष ही प्रश्नपत्र खोले जायेंगे।  प्रयोग के तौर पर कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं। जिससे परिक्षा केंद्र पर कड़ी नजरे रहेगी। बरमंडल के परिक्षा केंद्र पर एक सप्ताह पूर्व ही कैमरे लगाये गये है। जिसमें छोटे कमरे में एक कैमरा व बड़े हाल को दो कैमरो से कवर किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें