: विद्यार्थी परिषद कॉलेज और विद्यालय में राष्ट्रवादी विचारधारा को युवाओं तक ले जाने के लिए काम करती----यादव,विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर हुआ आयोजन
Admin
Wed, Jul 10, 2024
धार। विद्यार्थी परिषद कॉलेज और विद्यालय में राष्ट्रवादी विचारधारा को युवाओं तक ले जाने के लिए काम करती आई है विगत कहीं वर्षों से विद्यार्थी परिषद शिक्षा के साथ-साथ समाज समाज में भी विभिन्न विषयों को लेकर छात्रों में गए सकारात्मक परिवर्तन कैसे हो सकता है इन विषयों को लेकर भी परिवर्तन के लिए व्यापक प्रयास करती आई है। विद्यार्थी परिषद के इस स्थापना दिवस पर मुख्य रूप से मालवा प्रांत के प्रांत सहमंत्री अर्जुन यादव उपस्तिथ थे ।अर्जुन यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समरसता को लेकर हम सबको समाज में उतरकर व्यापक परिवर्तन करने होंगे, आज देश में अनुकूल स्थिति है, देश में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है। एवं देश प्रगति की ओर है हमको प्रत्येक महाविद्यालय में जाकर युवाओं को सामाजिक समरसता के प्रति संवेदनशील करते हुए जागरूक करना होगा उन्होंने कहा कि भारत के वर्षों तक गुलाम रहने के पश्चात आजादी के तुरंत बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना हुई, तब से लेकर आज तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश में विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को लेकर काम कर रही है, विद्यार्थी परिषद में जुड़कर कई युवाओं के व्यक्तित्व का भी निर्माण हुआ है। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉ राजेश कामदार भी उपस्थित थे उन्होंने विद्यार्थी परिषद का परिचय सभी युवाओं से कराया डॉ राजेश कामदार ने गत वर्ष की कार्यकारिणी को भंग करते हुए इस वर्ष की कार्यकारिणी की भी घोषणा की जिसमें प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष सुनील सर एवं नगर मंत्री करण राठौर को बनाया नगर सह मंत्री विशाल बन्ना को बनाया गया विशाल ने बताया कि प्रत्येक कैंपस में अभाविप का काम और नाम हो यही मेरा लक्ष्य है छात्र छात्रो का सुख मेरा सुख है और उनका दुख मेरा दुख है अभाविप मेरा परिवार है
विज्ञापन
विज्ञापन