: शहर से लेकर अंचल तक मे दिखा उत्साह 77 प्रतिशत हुआ सरदारपुर विधानसभा मे मतदान पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना मे 1 प्रतिशत कम हुआ मतदान ,शांतिपुर्ण मतदान के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस,कडी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय की और रवाना हुये दल
Admin
Fri, Nov 17, 2023
सरदारपुर। विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे मतदान के दौरान कही पर से भी किसी प्रकार की घटना की सूचना नहीं मिली शांतिपूर्ण मतदान होने के बाद जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली वही राजनीतिक दल जीत हार के गुणा भाग लगाने मे व्यस्त हो गये। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना मे इस बार सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे जरूर एक प्रतिशत मतदान कम हुआ है।
रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान ने चर्चा के दौरान बताया की शाम 6 बजे तक सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे 77.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि पिछली बार सरदारपुर विधानसभा मे करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पर 225555 मतदाताओं मे से 173721 मतदाताओं ने मतदान किया। जिनमे पुरुष मतदाता 112003 मे से 88361 व महिला मतदाता 113548 मे से 85360 ने मतदान किया। 273 मतदान केंद्र पर से अधिकांश मतदान केंद्र पर तय समय पर मतदान खत्म हो चुका था।
केवल छायन के एक बूथ पर टोकन बांटकर एक घंटे अधिक तक मतदान चला। सर्वाधिक मतदान फुलगावडी के बुथ क्रमांक 174 पर हुआ यहा पर 95 प्रतिशत मतदान हुआ। वही काकडपाडा के बूथ क्रमांक 131 पर सबसे कम मतदान 43 प्रतिशत हुआ।
वही चदोडिया मे मतदाताओं मे खासा उत्साह देखा गया यहां पर 90 प्रतिशत मतदान हुआ। 524 मतदाताओं मे से 470 ने मतदान किया जिसमें से 254 पुरुष मे से 235 व महिला 270 मे से 235 ने मतदान किया। वैसे मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया ग्रामीण अंचलो मे लंबी लंबी कतारें देखी गई। कांग्रेस एवं भाजपा के कार्यकर्ता इस दौरान सक्रियता के साथ मैदान मे डटे रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन