ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: चुनावी शोरगुल थमा,अधिसुचना को उद्द्घोषित करने के लिये प्रशासन एंव पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,1000 का बल संभालेगा 273 बूथों पर सुरक्षा की कमान,एसडीएम और एसडीओपी ने जनता से ही निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

Admin

Sat, May 11, 2024
https://youtu.be/oYbFtHcSBHk

सरदारपुर। लोकसभा चुनाव के लिये शनिवार शाम को चुनावी प्रचार समाप्त होते ही प्रशासन एंव पुलिस ने संयुक्त रूप से  राजगढ,सरदारपुर,बरमंडल,रिंगनोद,राजोद,लाबरिया मे साईरन बजाते वाहनो के साथ फ्लैग मार्च निकाला। मतदान के 48 घंटे पुर्व चुनावी प्रचार समाप्त होने के साथ ही लोकसभा क्षैत्र के बाहरी व्यक्ति के क्षैत्र मे प्रवेश निषेद सहित प्रमुख अधिसुचना को उद्योषित करने के लिये पुलिस ने यह फ्लैग मार्च निकाला था। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एंव एसडीएम मेघा पवार ने बताया की चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। शांतिपूर्ण मतदान के लिये प्रशासन एंव पुलिस मुस्तैद है। शनिवार को संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया है। एसडीएम ने बताया की गर्मी को देखते हुये 273 मतदान केंद्रों पर छांव के लिये टैंट लगाये गये है पीने के पानी की व्यवस्था है। साथ ही बैठने के लिये कुर्सियां भी लगाई जा रही है।

एसडीएम मेघा पवार ने बताया की मतदान के लिये दिव्यांग जन और गर्भवती महिलाओं को कतार मे नही लगना पड़ेगा बल्कि प्राथमिकता के आधार पर उन्हे पहले मतदान करने की सुविधा दी जायेगी। आपने जनता से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

वही एसडीओपी आशुतोष  पटेल ने चर्चा के दौरान बताया की क्षेत्र मे शांतिपूर्ण चुनाव के लिये पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है। विधानसभा क्षैत्र के 273 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिये इस बार करीब 1000 का बल सुरक्षा व्यवस्था मे लगा रहेगा साथ ही स्थानीय पुलिस भी इस दौरान भ्रमण कर स्थिति पर निगाह रखेगी। श्री पटेल ने बताया की चुनाव प्रचार बंद हो चुका है। अब केवल डोर टु डोर कैंपेनिंग की जा सकती है। साथ ही लोकसभा क्षेत्र के बाहर को कोई व्यक्ति क्षैत्र मे न रहे इसी अधिसूचना को उद्योषित करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। आपने बताया की मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मे सीएपीएफ(सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स), एसएएफ(स्पेशल आर्म्स फोर्स),डीएफ(डिस्ट्रिक्ट फोर्स) एसपीओ जिसमे कोटवार रहेगे जिन्हें स्पेशल पुलिस ऑफिसर का दर्जा दिया गया है साथ ही राजस्थान का होमगार्ड का बल भी सुरक्षा मे रहेगा।

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने कहा की जनता भयमुक्त होकर मतदान करें साथ ही मतदान के दौरान शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिये पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। फ्लैग मार्च मे एसडीएम मेघा पवार,एसडीओपी आशुतोष पटेल,तहसीलदार मुकेश बामनिया,सेक्टर अधिकारी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित बडी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें