ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: चुनावी शोरगुल थमा,मतदान के लिये तैयारियां पुर्ण,कल सुबह महाविद्यालय परिसर से मतदान दलों को किया जायेगा सामग्री का वितरण,273 मतदान केंद्रों को 26 सेक्टर मे बांटकर 51 रूट बनाये

Admin

Wed, Nov 15, 2023

सरदारपुर। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान  की तैयारियां निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर से इस बार मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केंद्रों के लिये रवाना किया जायेगा। बुधवार को बसों के अधिग्रहण के साथ महाविद्यालय परिसर मे सामग्री वितरण के लिए पूरी व्यवस्था कर तैयारियां पूर्ण कर ली गई। वही शाम पॉच बजते ही चुनावी शोर गुल भी थम चुका है।


सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र को 26 सेक्टर में बाट कर 273 मतदान दलों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए 51 रूट बनाए गए हैं। इस बार व्यवस्था में बदलाव कर महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। महाविद्यालय परिसर में मतदान दलों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 16 नवंबर को सुबह मतदान दलों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के साथ सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। मतदान दलों द्वारा सामग्री का मिलान करने के पश्चात रूट अनुसार बसों में सवार होकर अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचेंगे।


इधर अधिग्रहण की गई 65 बसो का बुधवार दोपहर से आना प्रारंभ हो गया है। बसों को महाविद्यालय परिसर पर रूट अनुसार खड़ा किया जा रहा है। मतदान दलों को मतदान केंद्र पहुंचाने वाले वाहन जीपीएस सिस्टम से लैस रहेंगे।
रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान के मार्गदर्शन में सहायक रिटर्निंग अधिकारी मुकेश बामनिया की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेक्टर अनुसार टेबल कुर्सी को लगाकर मतदान दलों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। दल के अधिकारियों को सेक्टर अनुसार अपनी टेबल पर बैठना होगा जहां मतदान केंद्र अनुसार सामग्री का वितरण किया जाएगा।। 273 मतदान केंद्रों पर लगभग 1200 कर्मचारियों को तैनात कर चुनावी चुनावी व्यवस्था को सुचारू संचालित किया जाएगा ।

उक्त जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित ने बताया कल सामग्री वितरण सुचारू रूप से हो सके उसके लिए वृद्ध स्तर पर तैयारी की गई है।  इस अवसर पर आशीष राठौर नायब तहसीलदार, सामग्री वितरण नोडल अधिकारी  सुनील कुमार ओस्तवाल बीईओ सरदारपुर, मास्टर नोडल अधिकारी जे पी मानधानिया एवं पूरी टीम तैनात रहेगी।  

ReplyForward

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें