ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: अकीदत के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व,नमाज अदा कर मुल्क-ए-हिन्दुस्तां की बुलंदी व सुख-शांति की दुआ की

Admin

Sat, Jun 7, 2025
नागदा (धार)। ईद-उल-अजहा का पर्व शनिवार को मुस्लिम समाजजनों द्वारा अकीदत व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया। सुबह जामा मस्जिद से सभी मुस्लिमजन नमाज के लिए ईदगाह पहुँचे। जहां मौलाना जाकीर हुसैन बरकाती द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा कर मुल्क-ए-हिन्दुस्तां की बुलंदी व सुख-शांति की दुआ कर एक-दुसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज से पूर्व मुस्लिम समाज कमेटी सरपरस्त हाजी अल्लानुर मंसुरी, याकुब मंसुरी, गफुर मंसुरी, अब्दुल खालिक कुरैशी, सदर हमीद खान द्वारा पेश ईमाम बरकाती का गुलपोशी के साथ इस्तकबाल किया। नागदा के साथ ही समीप के ग्राम कटलावदा, कराड़िया, पलवाड़ा, नागौरा, नौगाँवा, पिपल्या में भी ईद-उल-अज़हा का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें