ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

ईद मिलादुन्नबी : बदनावर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शान व शौकत के साथ निकला

Bakhtavar Express

Fri, Sep 5, 2025

बदनावर @ अल्ताफ मंसूरी। शुक्रवार सुबह नगर में मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस्लाम के आखिरी नबी मोहम्मद स. स. के जन्मदिन पर काजीपुरा में मदरसा ए तनवीरुल इस्लाम से जुलूस शुरू हुआ,जो नगर के परंपरागत मार्ग से गुजरता हुआ अंबेडकर चौराहे से वापस काजीपुरा पहुंचा। जुलूस में शहर काजी सलीम उल्लाह, सभी इमाम मौलाना सुबहान अली मेराजीपुरा मस्जिद, मौलाना तामील रज़ा बाज़ार वाली मस्जिद, मौलाना अब्दुल मुस्तफा चौपाटी मस्जिद, मौलाना आसिफ रज़ा कालोनी मस्जिद व बड़ी संख्या में समाजजन, बच्चे शामिल हुए।

जलसे में बच्चों की खुशी देखते बनती थी।जुलूस में मौलाना हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात पढ़ते हुए चल रहे थे । कई जगह स्टेज बनाकर स्वागत किया गया वह तबारूक बांटा गया ।नगर कांग्रेस द्वारा भी जुलूस का स्वागत किया गया। जूलूस मार्ग पर प्रशासनिक अधकारी सहित एसडीओपी, टीआई, तहसीलदार व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस खुशनुमा ईद को लेकर मुस्लिम मोहल्ले में सुबह से ही चहल-पहल थी। इससे पूर्व 12 दिनों तक मंसूरी जमात खाने मे बाद नमाज ईसा रोजाना अलग-अलग उलमाओं द्वारा दिन व नबी की सीरत पर तकरीर की गई, साथ ही तबरूक बाटा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें