ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

जमाना ठोकर लगा रहा है, मदीने वाला बचा रहा है : नागदा में ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व ईबादत व अकीदत के साथ मनाया,निकाला जुलूस

Bakhtavar Express

Fri, Sep 5, 2025

नागदा (धार)। नारा-ए-तकबीर की सदा के साथ ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व मुस्लिम भाईयों द्वारा शुक्रवार को ईबादत व अकीदत के साथ जामा मस्जिद नागदा से प्यारे नबी की शान मंे जुलुस निकाला। जिसमें नातखाँ आरीफ रजा बरकाती सुखेड़ा-इन्दौर नबी की शान में - निगाहे रेहमत उठी हुई है, वो सबकी बिगड़ी बना रहे है, ना उनके जैसा अजीम देखा, ना ऐसा तुर्रे यतीम देखा, जमाना ठोकर लगा रहा है, मदीने वाला बचा रहा है व जामा मस्जिद ईमाम जाकीर हुसैन बरकाती भी नबी की शान में नात गुनगुनाते चल रहे थे। जुलुस में सैकड़ो मुस्लिमजन शामिल हुए। नौजवान कमेटी द्वारा ट्रेक्टर ट्राली पर आकर्षक मक्का-मदीना की ईबारत तैयार की, जो जुलुस में शामिल थी। जुलुस के जामा मस्जिद पहुंचने पर मौलाना जाकीर हुसैन बरकाती व आरीफ रजा बरकाती का कमेटी के सरपरस्त याकुब मंसुरी, अब्दुल खालिक कुरैशी, सदर हमीद मंसुरी ने गुलपोशी से इस्तकबाल किया। प्यारे नबी मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम की पैदाईश जश्ने ईद मुलाद-उन-नबी पर मुस्लिम समाज कमेटी द्वारा मुकम्मल कुरआन की तालीम हासिल करने वाले 11 बच्चों का गुलपोशी व मक्का-मदीना की तस्वीर प्रदान कर सम्मान किया।

वहीं सामाजिक कार्याे में सहयोग देने वाले शाकीर हुसैन माकनी, अब्दुल खालिक कुरैशी परिवार, लियाकत मंसुरी, डाॅ. सलामत मंसुरी, मेहमुदउद्दीन शेख, आशिक मंसुरी, समीर-मुस्तुफा मंसुरी, सादिक-अजीज मंसुरी व नौजवान कमेटी का सदर हमीद मंसुरी, खजांची शहजाद मंसुरी, सैकेट्री कोहिनूर मंसुरी, असलम मंसुरी बाबा व कमेटी सदस्यों द्वारा सम्मान किया। जहां छोटे-छोटे बच्चों ने भी प्यारे नबी की शान में नाते मुस्तुफा गुनगुनाई। जिसका मुस्लिम समाजजनों ने नजराना देकर हौंसलाअफजाही की। प्रोग्राम का संचालन अनवर मंसुरी ने किया। सलाम व फातेहाखानी कर मुस्लिम भाईयों द्वारा मुल्क-ए-हिन्दुस्तान में अमन, चेन व उन्नति की दुआ की। जामा मस्जिद में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमंे बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने शिरकत की। नागदा के साथ ही पलवाड़ा, कुसावदा, नागौरा, नौगाँवा, छापर, कटलावदा, कराड़िया में भी मुस्लिम भाईयों ने ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व बड़े ही अकीदत के साथ मनाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें