ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: सहायक आयुक्त की उदासीन कार्यशैली से अजजा बस्ती विकास मद की 2023-24 की 3.83 करोड से अधिक की राशि हुई लेप्स,वर्ष 2022-23 मे भी 99 लाख की राशि शासन को वापस लौटाई, विकास कार्य के प्रस्तावो पर नही दी स्वीकृती

Admin

Wed, Jul 17, 2024

धार । जिले के जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त की उदासीन कार्यशैली की वजह से धार जिले मे वर्ष 2023-24 का अजजा बस्ती विकास मद की 3 करोड 83 लाख 21 हजार रूपये की राशि लेप्स हो गई। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा के जुलाई सत्र मे धार जिले के लिए आदिवासी बस्ती विकास मद से प्राप्त आवंटन राशि से संबंधित प्रश्न पूछा गया था जिसके जवाब मे जनजातीय कार्य मंत्री द्वारा जवाब दिया गया कि वर्ष 2023-24 मे शासन से धार जिले के आदिवासी बस्ती विकास मद मे 3 करोड 83 लाख 21 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई लेकिन आदिवासी बस्ती विकास के लिए किसी भी प्रकार की स्वीकृती जारी नही की गई। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता होने एवं विधानसभा चुनाव के बाद प्रभारी मंत्री नामित नही होने की वजह से राशि आवंटित नही की गई। विधायक ग्रेवाल ने कहा विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पूर्व तक जिले मे प्रभारी मंत्री के रूप मे प्रभुराम चैधरी नामित थे और जिले के विधायकगण सहित जनप्रतिनिधीयो द्वारा अजजा बस्ती विकास मद के प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2023-24 की शुरूआत मे ही सहायक आयुक्त को भेज दिए गए थे लेकिन अप्रैल 2023 से आचार संहिता लागु होने तक सहायक आयुक्त धार द्वारा वर्ष 2023-24 मे अजजा बस्तियो के विकास की कार्ययोजना तैयार नही की गई जिससे प्राप्त राशि का उपयोग नही हुआ और राशि लेप्स हो गईं। वही समीपस्थ जिलो झाबुआ, अलिराजपुर मे विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पूर्व आवंटन राशि का उपयोग कर कार्ययोजना तैयार कर कार्यो की स्वीकृती प्रदान की गई। साथ ही सहायक आयुक्त द्वारा 2022-23 मे भी 99 लाख रूपये की राशि शासन को वापस लौटाई जबकि जिले के विभीन्न जनप्रतिनिधीयो द्वारा आदिवासी बस्ती विकास मद से स्वीकृती के कई प्रस्ताव सहायक आयुक्त को दिए गए थे। मेरी सरदारपुर विधानसभा मे आज भी 112 मजरो, टोलो मे 24 घण्टे विद्युत वितरण व्यवस्था नही है, कई ग्रामो मे स्कुल भवन नही है, कई आदिवासी बस्तियो मे सीसी रोड निर्माण नही है सहायक आयुक्त धार की विकास के प्रति उदासीन शैली की वजह से आदिवासी बाहुल्य सरदारपुर विधानसभा सहित धार जिले मे विकास कार्य ठप पडे है अजजा बस्तियो मे निवासरत आदिवासियो को इसका नुुकसान उठाना पड रहा है। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें