: तेज बारिश की दरकरार के चलते माही परियोजना के बांध मे नही बढ पाया आशा के अनुरूप जलस्तर,काली कराई मे बडा 3.5 मीटर तो माही बांध मे 3.85 मीटर हुई जल बढ़ोतरी,कालीकराई पर 16 इंच तो माही बांध पर 9 इंच हुई इस सत्र मे बारिश
Admin
Mon, Jul 29, 2024
सरदारपुर। बारिश आरंभ हुये एक माह का वक्त गुजर चुका है। तेज बारिश नही होने से तहसील क्षेत्र मे सिंचाई के मुख्य स्रोतों मे जल बढ़ोतरी आशा के अनुरूप नही हो पाई है। खरीफ की फसल वैसे तो रिमझीम बारिश के बीच अच्छी स्थिति मे है लेकिन खरीफ की फसल के लिये सिंचाई के लिये जल स्रोतों मे बढ़ोतरी के लिये तेज बारिश की दरकरार महसुस की जा रही है।
सरदारपुर तहसील मे स्थित माही परियोजना के दोनों बांधों के जलस्तर की बात करे तो पिछले सत्र की अपेक्षा बांधो का जलस्तर कम है। वही बारिश का आंकड़ा भी पिछले सत्र की अपेक्षा कम दर्ज हुआ है।
माही परियोजना के उप मुख्य बांध कालीकराई की बात करें तो पिछले वर्ष 2023 मे 29 जुलाई को बांध का जलस्तर 469.45 मीटर पर था वही बारिश 344 मिमी यानी 13.76 इंच दर्ज की गई थी। जबकि इस वर्ष 29 जुलाई को बांध का जलस्तर 470.60 मीटर हो चुका है। वही बांध स्थल पर 411 मिमी यानी 16.44 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले 24 घंटे मे बांध स्थल पर 40 मिमी यानी 1.76 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।
माही परियोजना के एसडीओ धीरज जामोद ने चर्चा के दौरान बताया की कालीकराई बांध का जलस्तर बारिश आरंभ होने के पूर्व 467.10 मीटर के लगभग था। वही वर्तमान मे 470.60 मीटर के लगभग है। यानी इस वर्षा सत्र मे बांध मे जल वृद्धि 3.5 मीटर के करीब हो चुकी है। बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 474.30 मीटर है। यानी बांध 3.7 मीटर के लगभग खाली है।
माही मुख्य बांध की बात करे तो यह पिछले वर्ष की तुलना मे करीब पौने चार मीटर कम जलबढोतरी 299 जुलाई की अवधि मे बांध मे हुई है।
जल संसाधन विभाग झाबुआ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विपिन पाटीदार ने चर्चा के दौरान बताया की माही मुख्य बांध का जलस्तर 29 जुलाई को 444.85 मीटर है। बांध स्थल पर इस वर्षा सत्र मे 246 मिमी बारिश यानी 9.84 इंच दर्ज की गई है। जबकि 24 घंटे मे मात्र 16 मिमी ही बारिश ही बांध स्थल पर हुई है। श्री पाटीदार ने बताया की बारिश आरंभ होने के पुर्व बांध का जलस्तर 441 मीटर के लगभग था । इस वर्षा सत्र मे बांध मे 3.85 मीटर के करीब पानी की बढ़ोतरी हुई है। बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 451.50 मीटर है। बांध अभी भी 6.65 मीटर खाली है।
श्री पाटीदार ने बताया की पिछले वर्ष 2023 मे 29 जुलाई को बांध का जलस्तर 447.06 मीटर पर था वही बांध स्थल पर 241 मिमी यानी 9.64 इंच बारिश दर्ज की गई है।
श्री पाटीदार ने बताया की बांध के पूर्ण जलग्रहण को लेकर तेज बारिश जरूरी है। दोनो बांध स्थल पर जलग्रहण पर नजर रखने को लेकर विभागीय अमला 24 घंटे अलग-अलग पाली मे तैनात रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन