ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: मौसम की मार फसलों पर बढ़ रहा इल्लियों का प्रकोप,धूप नहीं मिलने से दवाई भी हो रही बेअसर

Admin

Wed, Dec 6, 2023

सरदारपुर। एक सप्ताह से भी अधिक समय से मौसम की मार से फसलों को नुकसान हो रहा है। मावठे की बारिश से जहां गेहुॅ एवं चने की फसलों को फायदा हुआ था। लेकिन आसमान मे बादलों की जमावट व कोहरे के कारण फसलो पर इल्लियों को प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जरूर दोपहर मे कुछ देर के लिये मौसम खुलने के साथ धूप निकल आई थी। लेकिन थोडी देर बाद फिर मौसम कोहरे की आगोश मे समा गया ।

 गेहूँ,चने,मटर,लहसुन,मक्का आदि फसल मे इल्लियों का प्रकोप बढ़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है। मौसम ठंडा होने से दिनभर कोहरा छाया रह रहा है। किसान इल्लियों की रोकथाम के लिये दवाई का छिडकाव भी कर रहे है। लेकिन मौसम के आगे दवाई भी बेअसर साबित हो रही है। यदि आने वाले एक दो दिनो मे फसलों को धूप नहीं मिली तो नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें