: प्रशासन की सक्रियता से चुनार बांध नही बन पाया कारम,समय रहते स्लूज गेट के समीप बने गड्ढे की मरम्मत कर किया सुरक्षित पांच वर्ष पूर्व 25 करोड़ से बना था बांध,एक दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों को लिफ्ट इरीगेशन से मिलती सिंचाई सुविधा,1620 हेक्टेयर भू भाग मे होती है सिंचाई
Admin
Fri, Sep 8, 2023

सरदारपुर । लंबे समये के बाद शुक्रवार की अलसुबह से तहसील क्षेत्र मे बारिश का दौर आरंभ हुआ सभी के चेहरे प्रसन्न थे। लेकिन एक खबर ने प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरो ही हवाईया उड़ा दी। बर्डीपाडा मे पांच वर्ष पूर्व 25 करोड़ (मुआवजे सहित) की लागत से बने चुनार डैम के धंसने की खबर से दहशत फैला दी। लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। क्योंकि एक वर्ष पूर्व इसी तरह कारम बांध पर रिसाव की खबर आने के बाद समय पर जो कार्य होना था वह हो नही पाया और आखिरी कोशिश के तौर पर कारम बांध की पाल को काटकर पानी बहाना पडा।
लेकिन यहा पर एसडीएम राहुल चौहान ने उक्त खबर को गंभीरता से लिया और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन मे तुरंत मौके पर पहुँच गये। मौके पर जाकर देखा तो स्लूज गेट के समीप मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट गहरा गड्डा हो चुका था । एसडीएम ने मौके पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत जेसीब एंव अन्य साधनों से गड्ढे को भराने का कार्य आरंभ करवा दिया और शाम होते-होते गड्ढे को दुरुस्त कर उसे सुरक्षित किया।
चुनार बांध का पानी तहसील के झाबुआ जिले की सीमाओं के लगे विभिन्न गांवों से माछलिया घाट जाता है। करीब 20 से 25 गांव बांध किनारे निवासरत है। सुबह बांध के चौकीदार ने बांध की पाल पर बने स्लूज गेट की मिट्टी बहने से गड्ढा होने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद एसडीएम राहुल चौहान, तहसीलदार मुकेश बामनिया, सिंचाई विभाग एसडीओ राहुल ठाकुर, थाना प्रभारी संजय कुमार रावत मौके पर पहुंच गए थे। वहीं विधायक प्रताप ग्रेवाल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, जनपद सदस्य सुरेश मसार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी स्थिति को देखने मौके पहुंचे। पाल पर मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट गड्ढा हो गया। जिसे जेसीबी एवं पोकलेन मशीन से भरा गया
स्थिति सामान्य है, चिंता ना करें -
सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे। बांध के स्लूज गेट के समीप मिट्टी बहने से गड्ढा हो गया था। जेसीबी की मदद से गड्ढे को भरा जा रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। वेस्टवेयर से पानी का बहाव जारी है।
प्रशासन पूरी तरह जुटा है -
जनपद सदस्य सुरेश मसार ने बताया कि आज सुबह जैसे ही चौकीदार द्वारा इस बात की सूचना दी गई। वैसे ही अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें स्थिति से अवगत करवाया। प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ। गंभीर स्थिति नहीं है।
5 साल पहले हुआ था निर्माण -
ग्राम पंचायत वड़लीपाड़ा क्षेत्र में चुनार बांध का 5 वर्ष पहले निर्माण हुआ था। बताया जा रहा है कि इसकी लागत 25 करोड़ रुपये थी। 15 करोड़ मुआवजा बांटा गया था तथा 10 करोड़ में डेम का निर्माण हुआ था। इसमे 95 हेक्टर वन भुमि आ रही थी। जिसमे से वन विभाग और वन भुमि पर पट्टे पर काबीज लोगो को 15 करोड का मुआवजा बांटा गया था। बांध बनने से 1620 हेक्टयर भूमि लिफ्ट इरीगेशन से सिंचाई होती है। जिसमे सरदारपुर तहसील के ग्राम पिपलिया भान, लालपुरा, वड़लीपाड़ा, सरोदा, दुधिकांच, दत्तीगांव, जूनापानी भमती,कुशलपुरा सहित विभिन्न गांवों को सिंचाई हेतु पानी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन