ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: जिला पंचायत अध्यक्ष ने गौशाला का किया निरीक्षण,समिती ने भेट किये गोबर से बने गणेश जी

Admin

Fri, Sep 15, 2023

खुटपला। श्री गोपाल कृष्ण गोशाला खुंटपला का शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा ने निरीक्षण किया। सर्वप्रथम गौशाला समिती के रामचंद्र करोडीवाल,प्रेमचंद मालवीया आदि ने श्री मेडा का स्वागत कर गौशाला मे गाय के गौबर से बने गणेश जी भेट किये तथा गौशाला मे गौ मुत्र से बनी फिनाईल और शैम्पु भेंट कर उसके व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निवेदन किया।


इसके बाद श्री मेडा ने गौशाला मे बने गौकेश्वर धाम मंदिर पहुॅचे जहा पर भगवान शिव के दर्शन किये। गौशाला परिसर का निरीक्षण किया। श्री मेडा ने कहा की गौशाला काफी व्यापक है एक छोटे से गांव मे संचालित हो रही यह गौशाला गौभक्तो की सेवा समर्पण और त्याग को दर्शाती है। श्री मेडा ने कहा की गौशाला के लिये जो भी सहायता होगी यथा संभव मदद करने का आश्वासन गौशाला समिती को दिया।


इस अवसर पर रामचंद्र मारू ,सीतराम अमलियार,गौपाल राठौड,दैवीलाल श्रीकार,दिनेश श्रीकार,कैलाश मेडा,हितेश मारू सहित बडी संख्या मे गौभक्त उपस्थित थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें