ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: निर्वाचन मे पूरी जिम्मेदारी से करें अपनी जवाबदारी का निर्वहन - बामनिया, विधानसभा निर्वाचन के कम्युनिकेशन प्लान के कर्मचारियों के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Admin

Tue, Nov 7, 2023


सरदारपुर। आजीविका भवन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 196 सरदारपुर में कम्युनिकेशन प्लान के कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमे कम्युनिकेशन प्लान के रनर 1 एवं 2 तथा बीएलओ लेवल के कुल 819 महिला-पुरुष कर्मचारियों एवं 26 सेक्टर सुपरवाइजर तथा डाटा एंट्री करने वाले अधिकारी कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी मुकेश बामनिया द्वारा सभी रनर बीएलओ, सेक्टर सुपरवाइजर अधिकारी कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि आप अपनी जवाबदारी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करें। कहीं कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही जेपी मानधनिया मास्टर ट्रेनर एवं अश्विनी दीक्षित कम्युनिकेशन नोडल अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में सभी कम्युनिकेशन में लगे अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बताया की सबसे पहले मॉक पोल की जानकारी, फिर मतदान प्रारंभ हुआ उसकी जानकारी और उसके बाद पहले 1 घंटे की, फिर दो-दो घंटे की तथा मतदान समाप्ति तक महिला पुरुष प्रतिशत की जानकारी सुपरवाइजर को देना होगी। सुपरवाइजर उस जानकारी को लेकर डाटा एंट्री के माध्यम से ऑनलाइन करवाएंगे।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर जेके शर्मा, सहायक नोडल अधिकारी बिंदु चौहान, उमा अग्निहोत्री, लखन जोशी, अनिल खपेड, दिनेश चौहान, अशोक मकवाना, हेमंत राठौड़, नरेंद्र वास्कले, संजय बघेल, जितेंद्र पाटीदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें