ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

सिविल अस्पताल में सुविधाओं का हुआ विस्तार : DHO ओर SDM ने किया ईसीजी सेवा का शुभारंभ

Bakhtavar Express

Sun, Jul 6, 2025

सरदारपुर। सिविल अस्पताल सरदारपुर मे ईसीजी सेवा प्रारंभ हुई। डीएचओ व एसडीएम ने शनिवार को शुभारंभ किया।

तहसील मुख्यालय सरदारपुर स्थित सिविल हॉस्पिटल में मरीजों को मात्र दस रुपए की ओपीडी पर्ची पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। आगामी दिनों में नव निर्मित भवन में सिविल अस्पताल का संचालन प्रारंभ होने से नगर सहित अंचलों के लोगों को सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी।

शनिवार को 1905 के निमित्त अस्पताल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा नंदिता निगम एवं एसडीएम आशा परमार ने सीबीएमओ डा अरूण मोहरानी के साथ ईसीजी मशीन का शुभारंभ किया। ईसीजी प्रारंभ होने से अब हृदय रोगी मरीजों को इस का लाभ मिलेगा। अस्पताल में ईसीजी व्यवस्था नहीं होने से मरीजों एवं परिजनों को जांच करवाने के लिए अन्य स्थानों पर दौड़ लगाना पड़ती थी जिससे उन्हें आर्थिक रूप से व्यय होता था। अब जांच होने से मरीजों का त्वरित इलाज होगा। इस दौरान आरएमओ डॉक्टर दीपक सोलंकी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल पाटीदार एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें