ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

डोल ग्यारस : बरसते पानी मे हाथो से बेवान खींचे भक्तो ने,उत्साह से मनी डोल ग्यारस

Bakhtavar Express

Wed, Sep 3, 2025

अमझेरा। नगर मे डोल ग्यारस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। दोपहर मे मंदिरो से सुसज्जित क्रतिम हाथियों पर बेवान मे भगवान को बिठाया गया। बस स्टेण्ड पर क्रम से सभी मंदिरो के बेवन अपनी निर्धारित स्थान पर खड़े हुए। बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं के द्वारा केले, ककड़ी, श्री फल का प्रसाद चढ़ाया गया। बेवानो के सामने महावीर दल,  रामा दल, नर्सिह दल, लक्ष्मण दल, केशरी नंदन दल, बजरंग दल अखाड़ों के पहलवानो के द्वारा एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमे सीर  मुह से आग निकालना, बाइक को अपने उपर से निकालना, शरीर पर पिन चुभाना, ट्यूबलाइट के कांच खाना , सिने पर पत्थर तोड़ना आदि । ढोल पर युवाओं ने करतब दिखाने के साथ जमकर नृत्य भी किया। शाम को बेवानो का चल समारोह निकलना प्रारम्भ हुआ जिसमे सबसे पहले श्री राम मंदिर का बेवान जिसके बाद क्रम से नर्सिह मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर , नाना घाट मंदिर, लश्मीनारायण मंदिर, हनुमान घाट मंदिर, हरी मंदिर, रेदास मंदिर के डोल निकले जो पुलिस थाने के पिछे श्याम तलाई पहुंचे जहां भगवान को झूला झूलाकर आरती कर प्रसादी लुटाई गई।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिह मेहड़ा, पूर्व विधायक वेल सिह भूरिया, मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, रवी पाठक, नीलांबर शर्मा, कमल यादव, शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना के द्वारा शाल भेट कर मंदिर के पुजारियों एवं अखाड़े के उस्तादों का सम्मान किया गया।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें