सिविल अस्पताल मे निजी चिकित्सालय जैसी मिल रही सुविधा : सीमित संसाधनों के बावजूद सिविल अस्पताल मे मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार,एक सप्ताह मे ही ओपीडी ने तोडे रिकार्ड
Bakhtavar Express
Mon, Aug 18, 2025
सरदारपुर। आदिवासी अंचल सरदारपुर के लिये 50 बेड का सिविल अस्पताल एक गौरवशाली उपल्बिध है। सिविल अस्पताल के नये भवन का लोकार्पण हुये एक सप्ताह का समय हुआ है लेकिन बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दिशा मे इस अस्पताल के चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना हो रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों को निजी चिकित्सालय जैसा उपचार सिविल अस्पताल मे मिल रहा है।
सोमवार को सिविल अस्पताल की ओपीडी ने अभी तक के सारे रिकार्ड तोड दिया। ओपीडी मे 340 मरीज दर्ज हुये तो आईपीडी मे भी रिकॉर्ड 67 मरीज दर्ज किये गये।

सिविल अस्पताल जब से नये भवन मे आरंभ हुआ प्रतिदिन मरीजों की संख्या मे इजाफा हो रहा है। 12 अगस्त को जब अस्पताल का लोकार्पण हुआ था उस दिन ओपीडी मे 130 मरीजो ने उपचार करवाया वही 27 मरीज भर्ती किये गये। 13 अगस्त को ओपीडी मे 205 व आईपीडी मे 16 मरीज दर्ज किये गये। 14 अगस्त को ओपीडी मे 230 व आईपीडी मे 30 मरीज,15 अगस्त को ओपीडी मे 158 व आईपीडी मे 46 । 16 अगस्त को ओपीडी मे 149 व आईपीडी मे 37 मरीज । 17 अगस्त को ओपीडी मे 74 व आईपीडी मे 20 मरीज दर्ज हुये। वही 18 अगस्त को सारे रिकॉर्ड तोडते हुये ओपीडी मे 340 मरीज व आईपीडी मे 67 मरीज दर्ज हुये। 340 मरीजों मे से शिशु रोग विशेषज्ञ अनिल पाटीदार ने करीब 100 मरीजों का उपचार किया। वही वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नितीन जोशी,डॉ शीला मुजाल्दा,डॉ सचिन द्विवेदी आरएमओ डॉ दीपक सोलंकी भी मरीजो का उपचार कर रहे है। सीबीएमओ डॉ अरुण मोहरानी अस्पताल का मैनेजमेंट देखने के साथ ही मरीजो का उपचार कर अपनी दोहरी भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

वही मरीजों की बढती हुई भीड को देखते हुये अस्पताल के एक्स रे टेक्नीशियन रणजीत चौहान,कमल मारू,दंत विभाग की सपना गुप्ता,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,निकिता तिवारी,पूजा कटारे आदि भी सराहनीय सेवा दे रहे हैै।
वैसे 11 करोड़ के सिविल अस्पताल का नया भवन सर्वसुविधा युक्त है। लेकीन अस्पताल प्रबधंन को पुराने एंव सीमित संसाधनो से ही काम चलाना पड रहा है। 50 बेड के अस्पताल मे पुराने अस्पताल के 30 बेड पर ही मरीजो का उपचार किया जा रहा है। बेड की कमी लैैबर रूम,इमरजेंसी वार्ड मे बनी हुई है। अस्पताल मे 24 घंटे नियमित तौर पर सेवा के लिये मात्र 17 स्टाफ नर्स है 14 स्टाफ नर्स की आवश्यकता और बनी हुई है।

सीबीएमओ डॉ अरुण मोहरानी से चर्चा की गई तो उन्होने बताया की स्टाफ एंव संसाधनों की कमी बनी हुई है हमने डिमांड वरिष्ठालय को भेज दी है। डॉ मोहरानी ने बताया की हमारा पुरा प्रयास है की अस्पताल मे आने वाले हर मरीज को समय पर बेहतर उपचार मिले इसके लिये हमारा पुरा प्रयास है। स्टाफ की कमी की चलते अस्पताल के अन्य कर्मचारीयो से दवाई वितरण,ओपीडी काउंटर सहित जहा पर जैसी जरूरत होती है उसी के अनुरूप उनसे कार्य करवाया जा रहा है।
सीबीएमओ डॉ अरूण मोहरानी ने कहा की स्त्री रोग विशेषज्ञ,निश्चेतना विशेषज्ञ,रेडियोलॉजिस्ट,रेडियोग्राफर के अतिरिक्त 4 फार्मासिस्ट, 10 वार्ड बाय एंव 10 आया की की कमी है इसके लिये वरिष्ठालय को पत्र भेजा गया है। वही अस्पताल मे सीटी स्केन मशीन के लिये भी डिमांड की गई है क्योकी सरदारपुर बडा क्षैत्र होने के साथ फोरलेन की कनेक्टीविटी एंव आदिवासी अंचल टांडा क्षैत्र से बडी संख्या मे मरीज उपचार के लिये आते है।
सीबीएमओ डॉ अरूण मोहरानी ने कहा की हमारा पुरा प्रयास रहेगा की जल्द से जल्द सारी कमियों को दूर कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन