ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

MLA ग्रेवाल के प्रयास लाये रंग, खरमौर अभ्यारण्य डीनोटिफिकेशन हुआ जारी : खरमौर अभ्यारण्य के लिए डीनोटिफिकेशन हुआ जारी होने पर किसानो एवं ग्रामीणो ने विधायक का किया स्वागत

Bakhtavar Express

Sat, Jul 5, 2025

सरदारपुर। खरमौर अभ्यारण्य सरदारपुर का 24 जून 1983 को अधिसूचित क्षैत्र 348.12 वर्ग किलोमीटर हुआ था विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन जारी किया गया है अब खरमौर अभ्यारण्य से 215.2872 वर्ग किलोमीटर राजस्व भूमि खरमौर के आरक्षित क्षैत्र से बाहर हुई है अब केवल 132.8344 वर्ग किलोमीटर वन भूमि खरमौर अभ्यारण्य मे रहेगी जिसमे सरदारपुर, रामा, पेटलावद की वन भूमि शामिल रहेगी। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल की कई वर्षो की कोशिश सफल हुई, खरमौर क्षैत्र मे वर्षो से 14 ग्रामो मे जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगी हुई थी जिससे 14 ग्रामो के हजारो किसान परेशान थे। विधायक प्रताप ग्रेवाल विगत कई वर्ष से खरमौर अभ्यारण्य का क्षेत्र कम करने के लिए प्रयासरत थे जिसको लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा मे वर्ष 2008 से 2025 तक कई मर्तबा आवाज उठाई तो वही कई मर्तबा प्रदेश के मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्रियो एवं प्रमुख सचिवो को पत्राचार भी किया। कई बार किसानो के साथ धरना प्रदर्शन किए तो कई बार ज्ञापन भी सौंपे थे। खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन जारी होने के बाद खरमौर अभ्यारण्य के 14 ग्राम गुमानपुरा, बिमरोड, छडावद, धुलेट, पिपरनी, सेमल्या, केरिया, करनावद, सियावद, अमोदिया, सोनगढ, महापुरा, टिमायची, भानगढ मे निजी भूमि के क्रय-विक्रय पर लगी रोक हट जाएगी और हजारो ग्रामीणो एवं किसानो को राहत मिलेगी। खरमौर अभ्यारण्य क्षैत्र से किसानो एवं ग्रामीणो को राहत मिलने पर किसान रतनलाल पडियार, दिनेश चोधरी, नारायण लछेटा, राजेन्द्र लोहार, भीमालाल चोधरी, भानुप्रतापसिंह, मानालाल मुलेवा, हरि भायल, भरत देवडा, दिलीप भूरिया, देवीलाल शर्मा, गोमालाल काग, लालाराम भायल, रमेश सौलंकी, कन्हैयालाल जमादारी, राहुल सेन, कालु सिर्वी, मोहन लच्छेटा, कपिल मचार आदि विभीन्न ग्राम के किसानो एवं ग्रामीणो द्वारा विधायक कार्यालय पर पहुचकर विधायक प्रताप ग्रेवाल का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें