ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

: यूनिटी परिवार के तीन दशक पूर्ण होने पर मनेगा महोत्सव, बैठक में लिया निर्णय

Admin

Tue, Mar 5, 2024


राजगढ।
 सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के उत्थान की दिशा में पिछले 30 वर्षों से कार्यरत यूनिटी परिवार त्रि-दशकीय महोत्सव 30 मार्च को मनाएगा। इसके लिए दल के सदस्यों की बैठक दुबई के बुर्जखलीफा पर हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि 28 सदस्यों का यह दल पिछले दिनों समाजसेवा के क्षेत्र के नए आयामों को खोजने के मकसद से दुबई पहुंचा है। बहरहाल, इस महोत्सव को मनाने के लिए होली के अवसर पर राजगढ़ नगर में ही सदस्यों की एक बड़ी बैठक भी होगी।


यूनिटी परिवार अध्यक्ष संदीप सराफ व सचिव अभय पुराणी ने बताया कि परिवार द्वारा पिछले 35 वर्ष से अनवरत सहकारिता व समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। नगर के हर गली-मोहल्ले में स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यों की शुरुआत का श्रेय भी इसी परिवार को जाता है। दोनों ही दिन विशेष पर बच्चों को पोहे और चाय वितरण की शुरुआत भी इसी परिवार के सदस्यों ने की। सहकारिता के क्षेत्र में परिवार के अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान हैं। नगर में संचालित तीन सहकारी संस्थाओं में यूनिटी परिवार के सदस्य संचालक होकर जरूरतमंदों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।


होगी कार्यों की समीक्षा
पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के तहत तीन दशकों में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। संस्था के तीन दशकों के कार्यक्रम, गठन की भूमिका संस्था के उद्देश्य एवं उनकी पूर्ति आदि पर चर्चा की जाना है। इसके साथ ही स्मारिका का प्रकाशन भी होगा। क्षेत्र में यह पहली बार होगा जब किसी परिवार द्वारा इस तरह का कार्य किया जाएगा।


दुबई से आएगा नया आयाम
पदाधिकारी द्वय ने बताया कि दुबई में समाजसेवा के क्षेत्र में किस तरह से काम हो रहा है, आधुनिक तकनीक कैसे इस्तेमाल करते हैं आदि बातों के अध्ययन हेतु यूनिटी परिवार 7 दिवसीय विदेश अध्ययन यात्रा के लिए दुबई में है। दल में पदाधिकारी द्वय सहित मंगेष जैन, राजेश मूणत, वीरेंद्र जैन, वीरेंद्र मामा, सुनील संघवी, सुनील कोठारी, मुकेष जैन, संजय जैन झंडेवाला, केतन जैन, सुनीता सराफ व ज्योति जैन शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें