ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: कलेक्टर के आदेश की उडी धज्जियां , अमझेरा और रिंगनोद मे अवैध झोलाछापो पर जिले की टीम ने कार्यवाही  के नाम पर किया लाभ-शुभ ? विकासखंड की टीम के संज्ञान मे नही है कार्यवाही कही कोई गिरोह तो नही चमका रहा झोलाछापो को

Admin

Mon, Aug 19, 2024

सरदारपुर/अमझेरा  ।    प्रदेश मे अवैध झोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर पिछले महीने सीएम मोहन यादव के आदेश पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा जिले के हर विकासखंड मे कार्यवाही के लिये टीम गठित की थी। जिसमे एसडीएमएएसडीओपी एंव सीबीएमओ के नेतृत्व टीम गठित की थी। टीम कार्यवाही करे उससे पहले ही एक टीम ने अमझेरा एंव रिंगनोद मे कार्यवाही के नाम पर झोलाछापो को चमका दिया। सुत्रो की माने तो टीम कहा की थी इस  बारे मे किसी को कुछ पता नही हाॅ जहा पर कार्यवाही की उन्हे यह बताया गया की जिले की टीम है कार्यवाही कर रहे है। खैर कार्यवाही तो कुछ नही हुई लेकीन लाभ- शुभ जरूर हो गया ?


वही अमझेरा के बांदेडी मे भी टीम के एक झोलाछाप के क्लीनिक पर कार्यवाही करने पहुॅची तो उसने नोक झोक कर कह दिया की आपको तो कार्यवाही करने का अधिकार ही नही है मै स्थानीय अधिकारीयो को सुचना करता हुॅ इतना कहते ही टीम नौ दो ग्यारह हो गई।
इस मामले मे कलेक्टर द्वारा सरदारपुर विकासखंड पर गठित टीम के प्रमुख एसडीएम मेघा पंवार से संपर्क किया गया तो उन्होने बताया की उनके द्वारा इस प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई हे औैर इस प्रकार का कोई मामला उनके संज्ञान मे नही आया। वही एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान मे अभी नही आया हे।


वही सीबीएमओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया। पर स्वास्थ्य विभाग से जुडे सूत्रों की माने तो इस प्रकार का मामला सीबीएमओ के संज्ञान मे भी नही हेै। हाॅ पर इतना जरूर बताया गया की अमझेरा एंव रिंगनोद मे जिले से आये टीम का कहकर कार्यवाही करने जरूर टीम आई थी।
खैर जो भी हो इस प्रकार कलेक्टर द्वारा गठित टीम को संज्ञान मे लाये बिना जिले की टीम ने कार्यवाही के नाम पर जो भी किया हो वह खुले तोर पर कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाने जैसा है। वैसे खबरी लोग पता कर रहे हे की टीम मे कौन - कौन लोग थे और कितना लाभ- शुभ इस रक्षाबंधन पर्व के पूर्व हुआ ?

--

ay

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें