ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली कलेक्टर ने,राजोद परियोजना का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

Admin

Thu, Jan 11, 2024


       धार । जल जीवन मिशन अंतर्गत राजोद परियोजना का कार्य समय सीमा में पूर्ण हो। भूखंड आंवटन के प्रकरण पर समय सीमा में कार्यवाही करें। जल जीवन मिशन अंतर्गत जहॉ पर कार्य पूर्ण हो चुका है,वहॉ पर सत्यापन करवाएं। जनपद सीईओ बदनावर, सरदारपुर सरपंच, सचिव और जल निगम के अधिकारी का वॉटसअप ग्रुप बनाए और जल जीवन मिशन के कार्यों का फीडबैक ले,कोई समस्या आने पर उसका निराकरण करवाएं। यह निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में दिए।


   उन्होंने कहा कि हर घर जल प्रोजेक्ट में जारी जल निगम के कार्य क्षेत्र का निगम के महाप्रबंधक एसडीएम के साथ संयुक्त निरीक्षण करें। रोड रिस्टोरेशन के कार्य का निर्माण ऐजेंसी और जल निगम संयुक्त रूप से प्रमाणित करें।

 पीएचई विभाग अपने कार्याे को समयसीमा में पूर्ण करें। इसके साथ ही क्षति ग्रस्त रोड का काउन्टर वेरिफिकेशन करवाए। विभाग कम्यूनिटी सेंटर में भी नल कनेक्शन दे । ग्रामीण क्षेत्र हर घर जल में कनेक्षन के साथ साथ सोखपीट भी बनाएं और पानी को रियूज के लिए जागरूक करें। इसमें जहॉ कार्य पूर्ण हो चुका है वहॉ पर पंचायतों के साथ अनुबंध की कार्यवाही करें। ग्राम पंचायत इसके लिए जलकर की भी वसूली करें।

 सोलिड बेस मेनेजमेंट के लिए प्लान तैयार करें।
    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें