ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

: मनावर-मांगोद मार्ग पर एमपीआरडीसी ने बनाये स्पीड ब्रेकर,तेज रफ्तार वाहनों की गति पर लगेगा अंकुश

Admin

Sat, Dec 30, 2023

अमझेरा। मनावर-मांगोद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये जनपद प्रतिनिधि श्रीमती नेहा शुुभम दीक्षित ओर सरपंच मनु बाई शिवा मकवाना ने कलेक्टर को पत्र लिखकर राजपुरा एंव अमझेरा मे स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर एमपीआरडीसी को निर्देश देने की मांग की थी।

श्रीमती दीक्षित के पत्र पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संज्ञान लिया और सोमवार को दोपहर मे अमझेरा एंव राजपुरा मे मार्ग पर दुर्घटना वाले  क्षेत्र मे स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य आरंभ किया गया। स्पीड ब्रेकर निर्माण के बाद उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की गति पर अंकुश लगेगा। स्पीड ब्रेकर निर्माण होने पर जनपद सदस्य प्रतिनिधी शुभम दीक्षित ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें