ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: कलेक्टर प्रियंका मिश्रा पहुंचे सीएम राइस विद्यालय सरदारपुर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों से किया संवाद,बोले सकारात्मक सोच और समय का बेहतर मैनेजमेंट अच्छे अंक लाने में मदद कर सकता है

Admin

Fri, Jan 12, 2024

सरदारपुर। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इम्तिहान की घड़ी नजदीक आते ही परीक्षा को लेकर छात्र- छात्राओं में तनाव भी बढ़ जाता है। अच्छे रिजल्ट के लिए स्टुडेंट इस समय जी तोड़ मेहनत करने पर जुटे होते हैं। हर स्टुडेंट अपने-अपने तरीके से परीक्षा की तैयारी में जुटा होता है। सकारात्मक सोच और समय का बेहतर मैनेजमेंट अच्छे अंक लाने में मदद कर सकता है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बोर्ड परीक्षा को लेकर सरदारपुर सीएम राइज स्कूल पहुँचें।छात्र छात्राएं कम समय में बेहतर अंक कैसे ला सकते हैं इस बात को लेकर कलेक्टर ने विद्यार्थियों से चर्चा की।

विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कलेक्टर ने कहां जो पूछा है उतना ही लिखिए अगर पाँच नंबर का प्रश्न है तो अधिक लिखने पर ज़्यादा नंबर थोड़ी आयेंगे। धैर्य,आत्मविश्वास रखें। घर पर जुट के पढ़ लें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं पहले पिछले पांच सालों के प्रश्नों को तैयार कर लें। पुराने पेपर्स बेहतर मदद कर सकते हैं। इसके अलावा शिक्षक और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार प्रश्नों की सूची बनाएं। इसके अनुसार ही विषयों पर फोकस करते हुए पढ़ाई करें।छात्र - छात्राएं टारगेट बनाएं कि हर दिन कितना विषय पूरा करना है।

पढ़ाई के लिए अलग से जगह बनाएं और एकाग्रता बनाएं रखें।फ्लो चार्ट और पिछले पांच सालों के प्रश्नों पर नजर रखें।परीक्षा के पहले तैयारी का खुद ही मूल्यांकन करें। एक पाठ याद हो जाने के बाद ही दूसरा पाठ पूरा करें।
भरपूर नींद लें, नींद पूरी न होने से तनाव के साथ याद किया भूल सकते हैं।हल किए गए प्रश्नों को ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करें। इस अवसर पर एसडीएम विशाल धाकड़ उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें