ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: सीएम शिवराज सिंह चौहान 4 नवंबर को बरमंडल मे लेंगे  चुनावी सभा,पहली बार आ रहा कोई  सीएम,तीन माह पूर्व जनदर्शन मे आये सीएम  ने भाजपा नेता मुकेश शर्मा से बरमंडल आने का किया था वादा

Admin

Wed, Nov 1, 2023

बरमंडल। विधानसभा चुनाव का रंग अब धीरे-धीरे चढ़ने लग चुका हैै। सरदारपुर विधानसभा के बरमंडल मे 4 नवंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान की आमसभा के साथ ही भाजपा चुनावी प्रचार रफ्तार पकडेगा। अभी भाजपा उम्मीदवार वेलसिंह भुरिया कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामीण अंचल मे जनसंपर्क कर रहे है।


करीब तीन माह पूर्व मोहनखेड़ा मे आयोजित लाडली बहना सम्मेलन एवं उसके बाद जनदर्शन मे सरदारपुर मे सीएम को बरमंडल के भाजपा नेता मुकेश शर्मा ने बरमंडल आने का आग्रह किया था । जिस पर सीएम ने चुनाव के दौरान आने का वादा किया था।


मंगलवार को बरमंडल मे भाजपा के विधानसभा प्रभारी दिलीप पटोदिंया ने पार्टी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सीएम की सभा सरदारपुर विधानसभा के बरमंडल मे होने की बात बताई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा की जनदर्शन के दौरान सीएम ने बरमंडल मे आने का वादा किया था। जिसे वै निभा रहे है।


बरमंडल के दशहरा मैदान मे 4 नवंबर को 12 बजे सीएम की सभा होगी सभा को लेकर आज दोपहर मे भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, सहित पार्टी पदाधिकारी दौरा कर सभा स्थल का चयन करेगे।
वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आज एसडीएम राहुल चौहान व एसडीओपी आशुतोष पटेल बरमंडल पहुंचकर सभा स्थल एवं हेलीपैड स्थान आदि का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को इनपुट देगे।


बरमंडल मे पहली बार कोई सीएम आ रहा है इसे लेकर जनता मे अपार उत्साह देखा जा रहा है। इसके पुर्व वर्ष 1993 मे मप्र के तत्कालीन केबीनेट मंत्री विक्रम वर्मा की सभा बरमंडल मे हुई थी। वही वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव मे मुख्यमंत्री ने वेलसिंह भूरिया के पक्ष मे लाबरिया मे और वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव मे संजय बघेल के पक्ष मे दसई मे चुनावी सभा ली थी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें