ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: सीएम राइज स्कुल के लेखापाल तिवारी और चौधरी सेवानिवृत्त हुए,मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त विभिन्न मोर्चा संगठन ने बिदाई दी

Admin

Fri, May 30, 2025
सरदारपुर। सीएम राइज स्कुल सरदारपुर के संकूल केन्द्र शाखा लेखापाल चन्द्रशेखर तिवारी और तृतीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द्र चौधरी सेवानिवृत्त हो गए हैं । इनके सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार दोपहर शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त विभिन्न मोर्चा संगठन द्वारा बिदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट उंडेली, नपं उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, विशेष अतिथि बीईओ लाभू चारण थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तृतीय कर्मचारी संगठन के तहसील अध्यक्ष सुनील सचेती ने की। साथ ही समग्र शिक्षक संघ के प्रवक्ता प्रदीप पंवार, मंडल संयोजक प्रकाश पंवार, लघु वेतन कर्मचारी संगठन के डीडी बैरागी भी मंचासिन थे। कार्यक्रम के शुरुआत पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में शामिल हुए सरदारपुर तहसील के विभिन्न कर्मचारी संगठन, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ , समग्र शिक्षक संघ , प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ , टीडब्ल्यूटीए, मप्र शिक्षक संघ , चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, उच्च माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ आदि द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान र्राजेंद्र ग्रेवाल , सरफराज कुरेशी, अनोखीलाल चौधरी, तुलसीराम वर्मा, आत्माराम मेहता, कैलाशचंद्र बघेल, विष्णु रघुवंशी, आदि द्वारा सेवानिवृत्त हुए लेखापाल तिवारी और चौधरी के कार्यो का अपने उद्बोधन में गुणगान करते हुए शासकीय सेवा कार्यकाल की प्रशंसा की गई। साथ ही कर्मचारी संगठन से शिरीन कुरेशी , अरविंद भावसार , मनीष चौबे , महेश जोशी भारतसिंह ठाकुर भारतसिंह खराड़ी, अतुल त्रिवेदी, प्रकाश ग्रेवाल संजय दीक्षित, लालचंद पाटीदार, ईश्वर पाटीदार, प्रेमचंद पाटीदार, आदि अपनी टीम के साथ साफा बांधकर सम्मान स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किए गए कार्यक्रम का संचालन डॉ शिरीन कुरैशी ने किया। आभार पारसमल जैन ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें