ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

BIG BREAKING : श्रीकृष्ण पर्व जन्माष्टमी पर अमझेरा पहुंच सकते है CM मोहन यादव,पिछले वर्ष भी श्रीकृष्ण पर्व मे हुए थे शामिल

Bakhtavar Express

Wed, Aug 13, 2025

अमझेरा। जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण पर्व कार्यक्रम मे प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव पहुंच सकते है। सूत्रों के अनुसार संस्कृति विभाग के द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन अमझेरा मे किया जाना है। गौरतलब है कि गत वर्ष भी जन्माष्टमी मनाने सीएम यादव एवं राष्ट्रीय संत एवं कथा वाचक पंडित कमल किशोर नागर भी अमझेरा पहुंचे थे। सूत्रों की माने तो सीएम के प्रोग्राम को लेकर प्रशासनिक हलचल भी तेज हो चुकी है। कल प्रशासनिक अधिकारियों के अमझेरा आने की संभावना है।


जहां जहा कृष्ण गए उन्हें तीर्थ बनाने का है संकल्प
सी एम बनने के बाद डा मोहन यादव ने अपने पहले ही सम्बोधन मे यह बात कही थी कि जहा जहा भगवान श्री कृष्ण गए है उन स्थानों को तीर्थ के रूप मे विकसित किया जाएगा। अमझेरा मे भगवान श्री कृष्ण ने अमका झमका मंदिर पहुंचकर रुकमणी का हरण किया था। तभी से यह स्थान रुक्मणी हरण स्थल के रूप मे प्रसिद्ध है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें