ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

सिंचाई विभाग के 62 मे से 40 तालाब भराये,माही बांध 0.35 मीटर खाली : रबी की फसल पर संकट के बादल,काली कराई के पूर्ण जलग्रहण के लिए तेज बारिश की दरकार

Bakhtavar Express

Wed, Sep 17, 2025

सरदारपुर। मानसून की विदाई अंतिम दौर मे है वही खरीफ की फसलों की कटाई भी तेजी से जारी है। लेकिन इस बीच किसान बारिश को लेकर दुविधा मे है। तेज बारिश होती है तो पक चुकी खरीफ की फसलों को नुकसान होगा और तेज बारिश नही होती है तो क्षेत्र के एक बड़े भु भाग को रबी की फसलों मे सिंचाई सुविधा मुहैया करवाने वाला माही परियोजना का उप बांध कालीकराई अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण नहीं कर पायेगा।

सरदारपुर तहसील मे स्थित माही परियोजना के मुख्य एवं उप मुख्य बांध से पेटलावद,बदनावर एवं सरदारपुर तहसील मे 28000 हेक्टेयर से अधिक भूभाग मे किसान सिंचाई सुविधा का लाभ लेते है। जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की बुधवार को माही परियोजना के मुख्य बांध का जलस्तर 451.15 मीटर पर था बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 451.50 मीटर है। बांध अभी 0.35 मीटर खाली है तथा बांध मे 11.50 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से पानी की आवक जारी हैै। जिससे बांध जल्द ही अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लेगा। वैैसे कुछ समय पुर्व बांध मे लेवल मेंटन के लिये दो बार गेट भी खोले गये थे। इस वर्षा सत्र मे बांध स्थल पर 514 मिमी 20 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई हैै।

काली कराई के पुर्ण जलग्रहण के लिये तेज बारिश की दरकरार -

वही काली कराई बांध की बात करे तो बांध को अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता धारण करने के लिये एक तेज बारिश की दरकरार है। बांध अभी 0.40 मीटर खाली है। बुधवार को बांध का जलस्तर 473.90 मीटर पर था बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता 474.30 मीटर है। वही बांध मे अभी 2.30 घन मीटर प्रति संेकड पानी की आवक बनी हुए है जो बांध की पुर्ण जलग्रहण क्षमता धारण करने के लिये नाकाफी है।

सरदारपुर और बदनावर तहसील के 6600 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलती है सिंचाई सुविधा

काली कराई बांध से सरदारपुर और बदनावर तहसील के 6600 हेक्टेयर क्षेत्र मे किसान रबी की फसल मे सिंचाई सुविधा का लाभ लेते है। बांध के पुर्ण जलग्रहण क्षमता धारण करने के लिये फिलहाल एक तेज बारिश की दरकरार है। यदि तेज बारिश नही होती हैै और बांध मे इसी गति से पानी की आवक बनी रही तो बांध 0.20 से 0.30 मीटर तक खाली रह सकता है। ऐसे में निचले क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिये आखिरी पानी की उपलब्धता मे संशय रहेगा। बांध से किसानो को सिंचाई के लिये 4 पानी उपलब्ध करवाया जाता है।

सिंचाई विभाग के 62 में है 40 तालाब भरायेः-

वही जल संसाधन विभाग के 62 मे से 40 तालाब भी अभी तक अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर पाये है। जल संसाधन विभाग सरदारपुर के एसडीओ एमए सिद्दीकी ने बताया की सिंचाई विभाग के 62 मे से 40 तालाब पुर्ण भरा चुके है तथा इनके वेस्ट वेयर भी चालु हो चुके है। वही 22 तालाब 75 से लेकर 100 प्रतिशत के बीच मे है जिनमे लगातार पानी की आवक बनी हुई है। वैसे संभावना है की ये बचे हुए तालाब भी जल्द पुर्ण जलग्रहण क्षमता को धारण कर लेगे। जल संसाधन विभाग के 62 तालाबो से करीब 14 हजार हेक्टेयर भूभाग पर रबी की फसलों मे सिंचाई सुविधा किसानों को मुहैया कराई जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें