ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: भरावदा मे जल जीवन मिशन मे हर घर नल के दावे खोखले साबित हो रहे,भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष वैष्णव ने लगाया गुणवत्ताहीन कार्य का आरोप,बोले शिकायत कर जांच की करेंगे मांग

Admin

Wed, Jan 3, 2024

सरदारपुर। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण अंचलो मे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा पर जिम्मेदार भारी पड रहे है। सरदारपुर तहसील की ग्राम पंचायत भरावदा मे पेयजल योजना के तहत हुये गुणवत्ताहीन कार्य की जहा पोल खुल रही है वही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दावे भी खोखले साबित हो रही है।


भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल वैष्णव ने बताया की भरावदा मे जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जो कार्य किया गया है वह गुणवत्ताहीन हुआ है। ग्राम मे जो पेयजल पाईप लाईन डाली गई वही भी कम गहराई मे ही डाली गई थी। जिसके कारण सडक के किनारे पाइप लाइन फुट गई। कई बार जवाबदारो के समक्ष गुहार लगाने के बाद पाईप लाईन का दुरस्त किया गया लेकिन जो एचडी की पाइप लाईन डाली थी उसमे फुटी पाईप लाइन के जगह कास्ता पाइप की जुडाव किया गया जो की कुछ ही दिनो मे फिर टुट गई।

पाईप लाईन नाली के समीप है जिससे नाली का गंदा पानी भी पाईप लाईन मे जा रहा है। लेकिन जवाबदार है की अपनी मस्ती मे मस्त है। श्री वैष्णव ने बताया की योजना को आरंभ किये पॉच माह से अधिक का समय हो चुका है लेकीन कई घरो मे अभी भी नलो मे पानी नही आ रहा है।

श्री वैष्णव ने बताया की योजना मे 264 नल कनेक्शन है लेकीन कई नल कनेक्शनो मे अभी भी पानी नही आ पा रहा है। पंचायत के जवाबदारो को इस संबध मे अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नही किया जा रहा है।
श्री वैष्णव ने बताया की जल्द ही इस मामले की शिकायत कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें