ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

स्वागत : अयोध्या धाम की पैदल यात्रा कर सरदारपुर लौटे श्रध्दालु का नागरिको ने किया भव्य स्वागत

Bakhtavar Express

Fri, Sep 5, 2025

सरदारपुर। नगर के ब्रजेश ग्रेवाल एवं अम्बाराम डिन्डौर 22 जुलाई 2025 को अयोध्या धाम एवं बागेश्वर धाम के लिए पैदल रवाना हुए थे। 42 दिन तक निरंतर 1350 किलोमीटर पैदल यात्रा कर दोनो श्रृध्दालु श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुचे और भगवान रामलला के दर्शन कर धर्म ध्वज सरयू नदी मे प्रवाहित किया। शुक्रवार को सरदारपुर नगर आगमन पर नागरिको सहित आसपास के ग्रामीणो द्वारा ब्रजेश ग्रेवाल एवं अम्बाराम डिन्डौर का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री दादा दयालु हनुमान मंदिर सरदारपुर से स्वागत चल समारोह प्रारंभ हुआ जो श्रीराम चौराहा सरदारपुरा, पंचमुखी चौराहा, बस स्टैण्ड, मैन चौपाटी, भोपावर मार्ग होते हुए श्रीराम मंदिर गोपाल कालोनी पर आरती के साथ समापन हुआ। स्वागत चल समारोह मे डीजे, ढोल, ताशे एवं घोडे भी शामिल रहे। दोनो श्रृध्दालु द्वारा 22 जुलाई 2025 को पदयात्रा प्रारंभ कर महांकाल ज्योर्तिलिंग उज्जैन, जटाशंकर मंदिर शुजालपुर, खाटु श्याम मंदिर बरैसिया, जटाशंकर मंदिर छतरपुर, बागेश्वर धाम, कान्ता नाथ मंदिर चित्रकुट, भीमकुण्ड के दर्शन करते हुए श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुचे जहा भगवान रामलला, हनुमानगढी के दर्शन किए और सरयू नदी मे धर्म ध्वज प्रवाहित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें