ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

शारदीय नवरात्रि पर्व शुभ मुहूर्त मे होंगी घट स्थापना : चुनरी यात्रा निकालकर श्री अंबिका माता मंदिर (बडे अंबाजी) को भेंट करेगे चुनरी

Bakhtavar Express

Sun, Sep 21, 2025




बरमंडल। शारदीय नवरात्रि पर्व का सोमवार को शुभ मुहूर्त मे घट स्थापना के साथ होगा। नौ दिनों तक माॅ की आराधना के साथ धार्मिक आयोजन होगे। बरमंडल मे श्री अंबिका माता मंदिर (बडे अंबाजी),पडुनी मैदान स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर,नागणेचा माता मंदिर,भवानी माता मंदिर,कवलका माता मंदिर,माॅ उमिया माता मंदिर,देवर माता मंदिर आदि मंदिरों पर नवरात्रि पर्व को लेकर विद्युत साज सज्जा की गई हैै। चुनरी यात्रा निकालकर मंदिरों मे शुभ मुहूर्त मे घट स्थापना की जाकर पर्व की शुरुआत होगी।
सदर बाजार स्थित श्री अंबिका माता मंदिर (बडे अंबाजी) मंदिर पर विशाल चुनरी यात्रा निकाली जायेगी। आयोजन समिति के कनक कुमार सोनी ने बताया की पडुनी मैदान स्थित अन्नपुर्णा माता मंदिर से विशाल चुनरी यात्रा निकाली जायेगी। जिसमे मुख्य आकर्षण धार के प्रसिद्ध  ढोल एवं ताशे के साथ महाकाल इंवेटस के द्वारा चुनरी यात्रा मे पुष्प वर्षा की जायेगी।
चुनरी यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री अंबिका माता मंदिर (बडे अंबाजी) पहुंचेगी जहा माॅ को चुनरी भेंट कर महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। चुनरी यात्रा मे धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने की अपील की गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें