: श्रीकृष्ण पर्व मे कल मुख्यमंत्री मोहन यादव संत श्री नागर जी के साथ करेगे सहभागिता,सीएम का वन-टु-वन कार्यक्रम हुआ जारी,डेढ़ घंटे अमझेरा मे रूकेगे ,अमझेरा को दे सकते है कोई बड़ी सौगात,मंच के साथ बने पांच वाटरप्रूफ डोम,जिसमे लगेगी 10 हजार कुर्सियां
Admin
Sat, Aug 24, 2024


अमझेरा। मप्र संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अमझेरा स्थित अमका-झमका मंदिर परिसर में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम डा. यादव दोपहर ढाई बजे तक हेलीपेड पहुंच जाएंगे, सीएम का मिनट टू-मिनट कार्यक्रम भी प्रशासन तक पहुंच चुका है। यहां पर मंदिर में पूजन व दर्शन के बाद पवित्र तीर्थ स्थल को लेकर बडी घोषणा भी सीएम डा. यादव करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम यादव करीब डेढ घंटा अमझेरा में रुकेंगे। आयोजन को लेकर पिछले दो दिनो से तैयारियां चल रही हैं, जो अब अंतिम चरणों में पहुंच चुकी है।
शनिवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अमझेरा पहुॅचकर प्रशासन एंव पुलिस की टीम के साथ सभा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

भक्ति संगीत का होगा आयोजन
दो दिवसीय श्रीकृष्णा पर्व की शुरुआत कल 25 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे होगी, जिसमें लोकगायन की प्रस्तुति आनंदीलाल भावेल व उनकी टीम द्वारा दी जाएगी। साथ ही जबलपुर की लक्ष्मी दुबे व साथियों द्वारा भक्ति संगीत भी सुनाएं जाएंगे। वहीं 26 अगस्त को सायं 7 बजे लोकगायन व वृन्दावन की जय सक्सेना द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में 25 अगस्त को संत श्री कमल किशोर नागर के मुख्य आतिथ्य में अमका झमका रुक्मणी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ होगा। सीएम मोहन यादव ने संत श्री को आयोजन के लिये आमंत्रित किया है। संत श्री का आगमन दोपहर मे करीब 12 बजे होगा।
डोम हो रहा तैयार
अमझेरा थाना परिसर मैदान में आमसभा का आयोजन किया गया हैं, दर्शन के बाद सीएम यादव मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। बारिश को देखते हुए यहां पर वाटर प्रुफ डोम बनाया जा रहा है, 40 बाय 60 फीट का मंच बनाया जा रहा है। वही पाॅच बडे डोम भी लगाये गये है जिसमे 10 हजार से अधिक कुर्सीया बैठने के लिये लगाई जायेगी।
शनिवार को भी दोपहर में बारिश हुई व हेलीपैड पर कीचड़ हो गया है। बारिश रूकने के बाद हैलीपेड पर कार्य किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से करीब 600 पुलिस जवानों की तैनाती यहां पर की जा रही हैं, झाबुआ, अलीराजपुर सहित आसपास के जिलों की पुलिसबल भी अमझेरा पहुंच चुका है। एक एएसपी, आठ डीएसपी की ड्यूटी भी सभा स्थल पर लगाई गई है।
10 हजार से अधिक भीड जुटाने का लक्ष्यः- मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सरकारी है तो जुटाना सरकारी तंत्र के ही जिम्मे रहेगा। प्रशासन कार्यक्रम का सफल बनाने के लिये कोई कसर नही छोड रहा है। महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,स्व सहायता समुह की महिलाये एंव लाडली बहनो को मिलाकर 3 हजार के करीब महिलाओ को आयोजन मे ले जाया जायेगा। वही पंचायतो से भी बडी संख्या मे जनता आयेगी इसकी जवाबदारी पंचायतो पर रहेगी। वही पार्टी संगठन भी अपने स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को आयोजन मे शामिल होने को कहा गया है। साथ ही संत श्री कमल किशोर जी नागर का भी आयोजन मे आगमन होगा तो बडी संख्या मे क्षैत्र से उनके अनुयायी इस आयोजन मे सहभागीता करेगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन