ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: मौसम का परिवर्तन,बरमंडल-लाबरिया मे एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश,जौलाना के साप्ताहिक हाट बाजार मे बारिश से मची अफरा तफरी

Admin

Fri, Dec 1, 2023
https://youtu.be/GpuHDsNLegI

बरमंडल । मौसम का परिवर्तन जारी है। आसमान मे छाये रह रहे बादल एक बार फिर जमकर बरसे। बरमंडल,लाबरिया मे जहा करीब 1 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई तो जौलाना मे भी आधे घंटे तक बारिश से सडके तरबतर होकर साप्ताहिक हाट बाजार मे अफरा तफरी का माहौल नजर आया।

https://www.youtube.com/shorts/C0pQg0YZefo?feature=share


वैसे तो पिछले दो तीन दिनों से बादलों की लुका छिपी का खेल चल रहा था। शुक्रवार को सुबह भी घने कोहरे की आगोश मे मौसम नजर आया दोपहर मे सूर्य एवं बादलों की लुका छिपी के बाद दोपहर मे चार बजे अचानक मौसम का परिवर्तन हुआ और बूंदाबांदी के साथ बारिश आरंभ हुई लाबरिया और बरमंडल मे 40 मिनट से अधिक मूसलाधार बारिश हुई तो जौलाना मे भी 30 मिनट तक जमकर बादल बरसे इस दौरान साप्ताहिक हाट बाजार मे अफरा तफरी मच गई दुकानदार अपने सामान को बारिश से बचाने के लिये मश्क्कत करते नजर आये।


मावठे की बारिश से जहां गेहूँ एंव चने की फसलों को फायदा हुआ है। वही नदी नालो मे पानी की आवक होने के साथ भूमिगत जलस्तर मे भी बढ़ोतरी हुई है। बारिश से उद्यानिकी फसलों को नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें