ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: मौसम का परिवर्तन,राजोद,राजगढ,सरदारपुर मे तेज बारिश,सादलपुर मे ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश,सडक पर बिछी बर्फ की चादर,मतदान केंद्र का पांडाल भी हुआ धराशाई

Admin

Mon, May 13, 2024
https://youtube.com/shorts/t2shriIWJwk?si=8YIcCsg3hZ30h_mU

सरदारपुर। जिले मे यलो अलर्ट के चलते बारिश एंव ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी। पिछले दो दिनो से तहसील क्षैत्र मे बादल छाने के साथ हवा आंधी का दौर चल रहा था। वही सोमवार को यकायक दोपहर मे मौसम ने करवट ली और तीन बजे के बाद तहसील क्षैत्र के राजोद,राजगढ,सरदारपुर एंव अमझेरा क्षैत्र मे बारिश हुई। राजोद मे दोपहर मे चार बजे हवा आंधी के साथ ओले गिरे एंव 15 मिनीट तक तेज बारिश हुई। राजगढ मे भी हवा आंधी के साथ करीब 1 घंटे तक बारिश का दौर चला। सरदारपुर मे भी शाम को पाॅच बजे के लगभग बारिश हुई। अमझेरा मे मतदान समापन के बाद 6 बजे बारिश हुई।

https://youtube.com/shorts/TxpcZYkvXig?si=TtS3JAO8RIp3L1ec


ओलावृष्टि एंव बारिश का अधिक कहर बदनावर तहसील के सादलपुर क्षेत्र मे दिखाई दिया। यहा पर शाम चार बजे अचानक मौसम करवट ली और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। ओलावृष्टि इस तरह हुई की क्षैत्र मे जमीन पर बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। एक पल तो ऐसा लगा की सादलपुर कश्मीर बन गया। लोगो ने विडीयो एंव रील बनाकर सोशल साईडो पर पोस्ट भी की। वही सादलपुर के एक ग्रामीण अंचल मे हवा आंधी के साथ ओले गिरे जिससे मतदान केंद्र के बहार लगा पांडाल धराशाई हो गया।


गर्मी के मौसम में बारिश होने के कारण लोगों को तेज धूप से थोड़ी राहत भी मिली, किंतु इसके साथ ही उमस की शुरुआत हो गई है। रविवार को भी जिले में इसी प्रकार का मौसम बना हुआ था, हालांकि बारिश का यह क्रम अभी जारी रहेगा, 14 व 15 मई को भी मौसम विभाग ने बारिश होने की जानकारी दी है। 16 मई के बाद मौसम धीरे-धीरे बदलेगा व गर्मी बढेगी।


वैज्ञानिक डा. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टफ लाइन गुजरने की वजह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में ओले, बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर रही हैं, अभी दो दिन और ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शहर में इन दिनों तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ हैं, 10 मई को जरुर दिन का तापमान 41.4 डिग्री पहुंच गया था जो अब डेढ डिग्री कम हो गया है। सोमवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं से हुई। इसके बाद दोपहर में तेज धूप भी रही, धूप भी पैदल चलने वाले लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के समय गर्मी अधिक होने के कारण लोग जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं, इस मर्तबा तीखी धूप का एहसास अप्रैल माह के शुरुआती दिनों से ही हो रहा हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें